1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 27 सितंबर से शुरू होगी Xiaomi की सेल, सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकेंगे स्‍मार्टफोन और बहुत कुछ

27 सितंबर से शुरू होगी Xiaomi की सेल, सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकेंगे स्‍मार्टफोन और बहुत कुछ

 Published : Sep 22, 2017 03:36 pm IST,  Updated : Sep 22, 2017 03:36 pm IST

Xiaomi इसी धमाकेदार सेल की पेशकश की है। Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट mi.com पर 27 सितंबर से मी सेल का आयोजन किया गया है। जिसमें 1 रुपए में प्रोडक्‍ट मिलेंगे।

27 सितंबर से शुरू होगी Xiaomi की सेल, सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकेंगे स्‍मार्टफोन और बहुत कुछ- India TV Hindi
27 सितंबर से शुरू होगी Xiaomi की सेल, सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकेंगे स्‍मार्टफोन और बहुत कुछ

नई दिल्‍ली। भारत में इस सेल का मौसम चल रहा है। देश की सभी ईकॉमर्स वेबसाइट सेल लेकर आई हैं, जिसमें ग्राहकों को 90 फीसदी तक डिस्‍काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। लेकिन यदि आपको कहा जाए कि मोबाइल सिर्फ 1 रुपए में मिलेगा। तो आप शायद खुद को रोक नहीं पाएंगे। जी हां, चाइनीज स्‍मार्टफोन कंपनी Xiaomi इसी धमाकेदार सेल की पेशकश की है। Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट mi.com पर 27 सितंबर से मी सेल का आयोजन किया गया है। यह सेल 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जो कि 29 सितंबर तक चलेगी।

इस Xiaomi सेल क सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें स्‍मार्टफोन सहित कई प्रोडक्‍ट सिर्फ 1 रुपए में खरीदने को मिलेंगे। इस सेल में हर रोज सुबह 11 बजे और शाम 5 बजे 1 रुपये फ्लैश सेल का आयोजन किया गया है। जिसमें आपको सिर्फ 1 रुपए में प्रोडक्‍ट मिल सकते हैं। इसके अलावा हर रोज दोपहर 2 बजे ऐप पर कॉन्टेस्ट और 4 बजे एक फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कॉन्टेस्ट भी होगा। कंपनी मी मेंबर के लिए डिस्काउंट कूपन और एफ-कोड भी ऑफर कर रही है, जिन्हें मी सेल में जीता जा सकता है।

इस सेल में ऑफर्स की बात करें तो Xiaomi रेडमी नोट 4 (4 जीबी+64 जीबी) मीडॉटकॉम पर 12,999 रुपए की जगह 10,999 रुपए में उपलब्ध होगा। इसी तरह, मी मैक्स 2 की कीमत 2,000 रुपए कम हो गई है। इसके साथ ही मी राउटर 3सी 899 रुपए में मिलेगा। 10000 एमएएच का पावर बैंक 899 रुपए में और मी एयर प्यूरिफायर 2 8,499 रुपए में मिलेगा।

Xiaomi ने इस सेल में अपने भारतीय बाजार में मौजूद सभी फोन वेबसाइट पर लिस्‍ट कर दिए हैं। इसमें रेडमी 4, रेडमी नोट 4, मी मैक्स 2 और रेडमी 4ए शामिल हैं। यहां पर रेडमी नोट 4 लेक ब्लू एडिशन भी उपलब्‍ध होगा। इसके साथ ही इसी महीने लॉन्‍च किए गए मी ए1 को भी लिस्‍ट किया गया है। इन फोन के अलावा मी बैंड एचआरएक्स एडिशन, मी इन-ईयर हेडफोन और मी पावर बैंक जैसी एक्सेसरी पर भी इस सेल में डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा