1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi जारी करेगी MIUI 9.5 का ग्लोबल स्टेबल ROM, इन स्‍मार्टफोन्‍स को मिलेगा ये खास अपडेट

Xiaomi जारी करेगी MIUI 9.5 का ग्लोबल स्टेबल ROM, इन स्‍मार्टफोन्‍स को मिलेगा ये खास अपडेट

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 21, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 03:47 pm IST

Xiaomi ने हाल ही में अपने रेडमी नोट 4, रेडमी नोट 3, Mi मैक्स/प्राइम और रेडमी 3S/प्राइम स्मार्टफोन के लिए MIUI 9.5 ग्लोबल स्टेबल ROM जारी किया था। अब इस लेटेस्‍ट अपडेट के लिए शाओमी ने अपने स्‍मार्टफोन्‍स की एक लिस्‍ट जारी की है।

Xiaomi, Software Update- India TV Hindi
Xiaomi, Software Update

नई दिल्‍ली। Xiaomi ने हाल ही में अपने रेडमी नोट 4, रेडमी नोट 3, Mi मैक्स/प्राइम और रेडमी 3S/प्राइम स्मार्टफोन के लिए MIUI 9.5 ग्लोबल स्टेबल ROM जारी किया था। अब इस लेटेस्‍ट अपडेट के लिए शाओमी ने अपने स्‍मार्टफोन्‍स की एक लिस्‍ट जारी की है। अगर आपके पास भी Xiaomi की इस लिस्‍ट में शामिल स्‍मार्टफोन है तो आपको यह अपडेट मिलेगा।

मार्च के अंत तक Xiaomi के इन स्‍मार्टफोन्स को मिलेगा अपडेट

Xiaomi के ऐसे स्मार्टफोन जिन्हें यह अपडेट मार्च के अंत तक प्राप्त होगा उनमें रेडमी नोट 3 स्पेशल एडिशन, रेडमी नोट 3 (क्वालकॉम), रेडमी नोट 4 (क्वालकॉम)/रेडमी नोट 4X, Mi मैक्स, Mi मैक्स प्राइम, रेडमी 3S, रेडमी 4 प्राइम, रेडमी 4A और रेडमी नोट 4 (मीडियाटेक प्रोसेसर) शामिल हैं।

अप्रैल की शुरुआत में Xiaomi के ये स्‍मार्टफोन भी हो जाएंगे अपडेट

अप्रैल की शुरुआत में Xiaomi के जिन स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिलेगा उनमें रेडमी नोट 5A प्राइम/रेडमी Y1, रेडमी नोट 5A/रेडमी Y1 लाइट, रेडमी 5A, रेडमी 5 प्लस, रेडमी नोट 5, रेडमी 5, Mi मैक्स 2, Mi 5, रेडमी 4X, Mi 6 और Mi मिक्स 2 शामिल हैं। इसके अलावा Mi नोट 2, Mi 5s, Mi मिक्स, Mi नोट 3, Mi 5s प्लस, रेडमी नोट 2, रेडमी 3, रेडमी 4, Mi 3 और Mi 4 को MIUI 9.5 ग्लोबल स्टेबल ROM अप्रैल के मध्‍य में मिलेगा।

ऐसे चेक करें अपडेट उपलब्‍ध हुआ या नहीं

इस लेटेस्ट अपडेट को जारी करने का संभावित समय कंपनी ने बता दिया है लेकिन इसे किसी कारण से बदला भी जा सकता है। यूजर्स को ये अपडेट ओवर द एयर यानी OTA माध्यम से प्राप्त होगा, जिसके लिए यूजर्स चाहें तो फोन में Settings > About Phone > Software update के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा