1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ओप्‍पो के फोन पर आ गया महाऑफर, मात्र 1100 रुपए में मिल रहा है फोन

ओप्‍पो के फोन पर आ गया महाऑफर, मात्र 1100 रुपए में मिल रहा है फोन

 Published : Jun 19, 2018 12:29 pm IST,  Updated : Jun 19, 2018 12:29 pm IST

आजकल नया फोन खरीदने से पहले युवा उसके कैमरा फीचर पर सबसे ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं। यही कारण है कि चीनी कंपनी ओप्‍पो ने भारतीय बाजार में तेजी से पकड़ बनाई है। ओप्‍पो के फोन अपने शानदार कैमरा क्‍वालिटी के लिए जाने जाते हैं।

oppo- India TV Hindi
oppo

आजकल नया फोन खरीदने से पहले युवा उसके कैमरा फीचर पर सबसे ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं। यही कारण है कि चीनी कंपनी ओप्‍पो ने भारतीय बाजार में तेजी से पकड़ बनाई है। ओप्‍पो के फोन अपने शानदार कैमरा क्‍वालिटी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यदि किसी ओप्‍पो फोन की कीमत में आश्‍चर्यजनक कमी आ जाए तो यह किसी तोहफे से कम नहीं होता। ऐसा ही तोहफा दिया है ओप्‍पो के ए57 स्‍मार्टफोन ने। जिसे आप मात्र 1100 रुपए अदा कर खरीद सकते हैं। जी हां, अमेजन इंडिया पर आपको यह फोन मात्र 1100 रुपए में मिल सकता है। लेकिन इसके लिए एक शर्त है। आपको ओप्‍पो का यह फोन एक्‍सचेंज ऑफर के साथ खरीदना होगा।

अमेजन पर एक्‍सचेंज ऑफर के तहत ओप्‍पो के इस फोन 10791 रुपए का डिस्‍काउंट मिल रहा है। आपको बता दें कि यह अधिकतम है। या‍नि कि आप अपने किसी फोन के बदले ओप्‍पो ए57 खरीदते हैं तो आपको यह भारी डिस्‍काउंट मिल सकता है। ओप्‍पो ए57 स्‍मार्टफोन की बात करें तो यह फोन फिलहाल 14990 रुपए का है, जिस पर कंपनी 3000 रुपए का डिस्‍काउंट दे रही है। डिस्‍काउंट के बाद इसकी कीमत 11990 रुपए हो गई है। इसके साथ ही ओप्‍पो इस फोन पर नो कॉस्‍ट ईएमआई का भी फायदा दे रही है। यानि कि आप बिना किसी अतिरिक्‍त कीमत चुकाए इस शानदार फोन को किश्‍तों में खरीद सकते हैं।

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 5.2 इंच की स्‍क्रीन दी गई है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1280 x 720 पिक्‍सल है। फोन में 3 जीबी की रैम और 32 जीबी की इनबिल्‍ट स्‍टोरेज दी गई है। जिसे 256 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी ग्राहकों को दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मे‍गापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा