1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ZTE ने लॉन्‍च किया नूबिया Z17 मिनी स्‍मार्टफोन, मिलेगी 4 और 6 जीबी की रैम

ZTE ने लॉन्‍च किया नूबिया Z17 मिनी स्‍मार्टफोन, मिलेगी 4 और 6 जीबी की रैम

 Published : Apr 06, 2017 05:29 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 05:29 pm IST

चीन की कंपनी ZTE ने अपने घरेलू बाजार में बहुप्रतीक्षित स्‍मार्टफोन ZTE नूबिया Z17 मिनी को लॉन्‍च कर दिया है। 13 अप्रैल से इस फोन की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

ZTE ने लॉन्‍च किया नूबिया Z17 मिनी स्‍मार्टफोन, मिलेगी 4 और 6 जीबी की रैम- India TV Hindi
ZTE ने लॉन्‍च किया नूबिया Z17 मिनी स्‍मार्टफोन, मिलेगी 4 और 6 जीबी की रैम

नई दिल्‍ली। चीन की प्रमुख टेक्‍नोलॉजी कंपनी ZTE ने अपने घरेलू बाजार में बहुप्रतीक्षित स्‍मार्टफोन ZTE नूबिया Z17 मिनी को लॉन्‍च कर दिया है। फोन फिलहाल चीन में ही ऑर्डर पर उपलब्‍ध है। 13 अप्रैल से इस फोन की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

ZTE Z17 मिनी की खासियत की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 4 और 6 जीबी की रैम के दो विकल्‍प उपलब्‍ध कराए हैं। इस फोन के 4 जीबी वेरिएंट का दाम 1,699 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपए) रखी गई है। वहीं 6 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 18,800 रुपये) है।

यह भी पढ़ें : 14,990 रुपए में लॉन्‍च हुआ Vivo Y66 स्मार्टफोन, 16MP फ्रंट कैमरे से है लैस

तस्वीरों में देखिए भारत में उपलब्‍ध सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

ये हैं इस फोन की स्‍पेसिफिकेशंस

ZTE के दोनों वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में मुख्‍य अंतर रैम का है। बाकी बातें लगभग समान हैं। फोन के डिस्‍प्‍ले की बात करें तो नूबिया Z17 मिनी में 5.2 इंच का फुल एचडी स्क्रीन है। जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की स्‍क्रीन का रिजोल्‍यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। इस फोन में नूबिया एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित नूबिया UI 4.0 पर चलता है।

यह भी पढ़ें : ZTE ने पेश किया दुनिया का पहला 5G स्‍मार्टफोन, 4G से 10 गुना तेज होगा डाउनलोड

फोन 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यूजर के पास फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 200 जीबी तक बढ़ाने का भी विकल्‍प है। अब इसके कैमरा फीचर की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में पावर बैकअप के लिए 2950 एमएएच की बैटरी दी गई है। जो कि फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा