1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 4G के बाद अब चीन की कंपनी ZTE लॉन्‍च करेगी 5G स्‍मार्टफोन, 1 सेकेंड में डाउनलोड होगी मूवी

4G के बाद अब चीन की कंपनी ZTE लॉन्‍च करेगी 5G स्‍मार्टफोन, 1 सेकेंड में डाउनलोड होगी मूवी

 Published : Feb 20, 2017 03:38 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 03:38 pm IST

ZTE ने 5G स्‍मार्टफोन पेश करने की घोषणा कर दी है। ZTE के मुताबिक बार्सिलोना मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में गीगाबाइट LTE स्‍मार्टफोन को पेश किया जाएगा।

4G के बाद अब चीन की कंपनी ZTE लॉन्‍च करेगी 5G स्‍मार्टफोन, 1 सेकेंड में डाउनलोड होगी मूवी- India TV Hindi
4G के बाद अब चीन की कंपनी ZTE लॉन्‍च करेगी 5G स्‍मार्टफोन, 1 सेकेंड में डाउनलोड होगी मूवी

नई दिल्‍ली। भारत में हाईस्‍पीड इंटरनेट के लिए हर जगह 4G की चर्चा है। वहीं पड़ौसी देश चीन में अब 5G की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जी हां, चीन की प्रमुख टेक्‍नोलॉजी कंपनी ZTE ने बाजार में 5G टेक्‍नोलॉजी पर आधारित स्‍मार्टफोन पेश करने की घोषणा कर दी है।

ZTE के मुताबिक अगले महीने बार्सिलोना में होने जा रही मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में पहली बार गीगाबाइट LTE स्‍मार्टफोन को पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े: आसुस ने लॉन्च किया जेनफोन 3एस मैक्स स्मार्टफोन, कीमत 14,999 रुपए

तस्‍वीरों में देखिए 5,000 रुपए से सस्‍ते बेहतरीन स्‍मार्टफोन्‍स

4G smartphones under 5K new

swipe-elite2IndiaTV Paisa

intex-aqua-starIndiaTV Paisa

panasonic-t45IndiaTV Paisa

lava-A76IndiaTV Paisa

xolo-era4gIndiaTV Paisa

1 GBPS की रफ्तार से होगी डाउनलोडिंग

ZTE ने इस फोन के संबंध में कहा है कि इस गीगाबाइट फोन में हाइस्‍पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। इसकी 1 जीबीपीएस की रफ्तार मोबाइल की दुनिया में क्रांति ला देगी। इसके साथ ही ये फोन 360-डिग्री पैनॉरोमिक VR वीडियो , इंस्टैंट क्लाउड स्टोरेज, इंटरटेनमेंट अपग्रेडेशन, फास्ट अल्ट्रा Hi-Fi म्यूजिक और मूवीज के साथ बाजार में उतर सकता है।

यह भी पढ़े: ZTE ने लॉन्च किया 72 घंटे की बैटरी बैकअप देने वाला स्मार्टफोन, जानिए इसकी कीमत और खासियत

इससे पहले प्रोसेसर बनाने वाली कंपनी क्‍वालकॉम एक्‍स16 मॉडेम की घोषणा कर चुकी है। यह मॉडम 600 मेगाबाइट प्रति सेकेंड की डाउनलोडिंग स्‍पीड को सपोर्ट करती है। क्‍वालकॉम के मुताबिक 2017 में दुनिया के कई देशों में गीगाबाइट एलटीई टेक्‍नोलॉजी की शुरूआत होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा