1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. iPhone 11 होगा बंद! जानिए सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन को क्यों हटा रहा है एप्पल

iPhone 11 होगा बंद! जानिए सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन को क्यों हटा रहा है एप्पल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 19, 2022 06:30 pm IST,  Updated : Apr 19, 2022 06:30 pm IST

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस साल iPhone 11 को बंद कर देगी। जानकारों का मानना है कि इसका प्रमुख कारण iPhone 14 नहीं है।

iphone 11- India TV Hindi
iphone 11 Image Source : APPLE

Highlights

  • रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस साल iPhone 11 को बंद कर देगी
  • Apple अक्टूबर में iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है
  • iPhone 11 एप्पल का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है

Apple के शौकीन हर साल नए iPhone के इंतजार में रहते हैं। नया आईफोन आता है और पुराना बाजार से हट जाता है। इसी कड़ी में एक और एप्पल iPhone बाजार से विदाई के दिन गिन रहा है। एप्पल इस साल अक्टूबर में iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। ऐसे में ताजा रिपोर्ट के अनुसार एप्पल इसी साल अपने सबसे पॉपुलर iPhone 11 को बंद कर सकता है। बता दें कि iPhone 11 एप्पल का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। 

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस साल iPhone 11 को बंद कर देगी। जानकारों का मानना है कि इसका प्रमुख कारण iPhone 14 नहीं है। बल्कि iPhone SE 3 से मिल रही टक्कर के कारण अब इसे पुराने फोन बाहर का मुंह देखना पड़ रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि iPhone 11 भारत में 49,900 रुपये से शुरू होता है जबकि iPhone SE 3 या iPhone SE 2022 देश में 43,900 रुपये से शुरू होता है।

घट सकती है iPhone 12 की कीमत 

Apple 2020 में लॉन्च हुए iPhone 12 सीरीज की कीमत भी कम कर सकता है। भारत में इस सीरीज की शुरुआती कीमत 65,900 रुपये हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी iPhone 12 की कीमत 999 डॉलर (76,170 रुपये) के मुकाबले 599 डॉलर (लगभग 45,672 रुपये) तक कम कर सकती है। इस प्रकार आईफोन 12 की सेलिंग में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि इतनी ज्यादा कम कीमत में यूजर्स जरूर फायदा उठाना चाहेंगे। जबकि ​​iPhone 13 सीरीज की बात करें, तो रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरीज के अभी काफी सालों तक उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा