1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अब लोगों को रास नहीं आते सस्ते फोन्स, पिछले साल इन 10 स्मार्टफोन्स को सबसे ज्यादा खरीदा गया

अब लोगों को रास नहीं आते सस्ते फोन्स, पिछले साल इन 10 स्मार्टफोन्स को सबसे ज्यादा खरीदा गया

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 12, 2023 02:49 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 02:49 pm IST

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की तरफ से साल 2022 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब लोग धीरे धीरे प्रीमियम फोन्स की तरफ स्विच कर रहे हैं।

iPhone,Tech news, Top 10 Best Selling SmartPhones, Top 10 Best Selling SmartPhones worldwide, iphone- India TV Hindi
सितंबर 2021 से लेकर अगस्त 2022 आईफोन 13 को सबसे ज्यादा खरीदा गया। Image Source : फाइल फोटो

Worldwide top 10 Best selling Smartphones: स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी तेजी से बदलती है। हर महीने बाजार में कई स्मार्टफोन्स दस्तक देते हैं, इनमें कम प्राइस से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि अब लोग कैसे फोन्स को पंसद करते हैं। आप सोच रहे हैं कि ज्यादातर लोग 15-20 हजार वाला फोन को ही खरीदते होंगे लेकिन, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अब सस्ते स्मार्टफोन्स से लोगों का इंट्रेस्ट हट रहा है और लोग धीरे धीरे प्रीमियम सेगमेंट की तरफ स्विच कर रहे हैं। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि पिछले साल 2022 में जिस स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा खरीदा गया वह एपल का iPhone 13 था।

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की तरफ से साल 2022 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट की मानें तो iPhone 13 को 2022 में सबसे ज्यादा खरीदा गया। अगर इस रिपोर्ट में शामिल टॉप 10 सेलिंग स्मार्टफोन्स की बात करें तो 8 स्मार्टफोन्स सिर्फ एपल के हैं।

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट में सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि टॉप सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शाओमी, वीवो, ओप्पो या फिर वनप्लस का एक भी स्मार्टफोन नहीं है। इन कंपनियों के फोन्स एपल से काफी सस्ते होते हैं बावजूद इसके इनकी सेल आईफोन से काफी कम रही। 

ये हैं दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 स्मार्टफोन

  1. Apple iPhone 13 
  2. Apple iPhone 13 Pro Max 
  3. Apple iPhone 14 Pro Max
  4. Samsung Galaxy A13 
  5. Apple iPhone 13 Pro
  6. Apple iPhone 12 
  7. Apple iPhone 14 
  8. Apple iPhone 14 Pro
  9. Apple iPhone SE 2022
  10. Samsung Galaxy A03

साल 2022 में iPhone 13 को सबसे ज्यादा खरीदा गया और इस डिवाइस ने साल 2022 में आईफोन की कुल बिक्री में करीब 28 प्रतिशत का योगदान दिया। रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल iPhone 13 की सबसे ज्यादा सेल यूएसए, चाइना, फ्रांस, यूके और जर्मनी में रही। इतना ही नहीं iPhone 13 सितंबर 2021 से लेकर अगस्त 2022 तक दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना रहा। 

यह भी पढ़ें- 15 हजार के डिस्काउंट में यहां मिल रहा है iPhone 14 का येलो वेरिएंट, तुरंत कर लें प्री बुकिंग

यह भी पढ़ें- Best Phones in March 2023: 15 हजार की रेंज में हैं ये बेस्ट फोन्स, 6GB रैम और 50 MP का है कैमरा, देखें लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा