1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Refrigerator Tips: फ्रीजर में बार-बार जम जाते हैं बर्फ के पहाड़ या घट गई है कूलिंग, तो ये टिप्स है आपके काम की

Refrigerator Tips: फ्रीजर में बार-बार जम जाते हैं बर्फ के पहाड़ या घट गई है कूलिंग, तो ये टिप्स है आपके काम की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 16, 2023 05:52 pm IST,  Updated : Mar 16, 2023 05:52 pm IST

गर्मियों के मौसम में रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल लगभग सभी के घरों में होता है। इसमें पानी ठंडा करने के अलावा घर का खाना, फल, सब्जी और कई चीजें रखते हैं। इसे लगातार ऑन रहने से बर्फ जमने के कारण कूलिंग की समस्या होना आम बात है। बर्फ को खत्म करने और कूलिंग बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स।

Increase cooling in refrigerator- India TV Hindi
रेफ्रिजरेटर में कूलिंग की समस्या को दूर करने के उपाय Image Source : CANVA

Refrigerator Tips: आज के समय में रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल न केवल आमिर बल्कि सामान्य परिवार में भी हो रहा है। गर्मियों के मौसम में सामान को खराब होने से बचाने के लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। इसमें खाना, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल और कई चीजें आराम से रख सकते हैं। परेशानी तब होती है जब इसमें बर्फ के पहाड़ जमने लगते हैं। इसकी वजह से कई बार कूलिंग की भी समस्याएं होती है। इससे निपटने के लिए लोग फ्रीजर को कुछ समय के लिए ऑफ कर देते हैं। फ्रीजर में बार-बार बर्फ के पहाड़ जमने और कूलिंग की समस्या से निपटने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स।

बेवजह रेफ्रिजरेटर खोलने से बचें

रेफ्रिजरेटर में बर्फ के पहाड़ जमने के पीछे की सबसे बड़ी वजह नमी है। इसे बार-बार खोलने के कारण अंदर नामी होने से बर्फ के पहाड़ देखने को मिलते हैं। इससे बचने के लिए फ्रिज को तभी खोलें जब जरूरत हो। अंदर की तरफ गर्म हवा जाने के बाद इसे ठंडी हवा से मिल जाने के कारण ऐसा होता है। आप बार-बार फ्रिज के अंदर सामान डालने और निकालने से बचने के लिए इस काम को एक ही बार में कर सकते हैं। 

रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर को रखें हमेशा सही तापमान में

रेफ्रिजरेटर के अंदर मौजूद फ्रीजर को सही तापमान में रखकर भी आप बर्फ के पहाड़ को दूर कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इससे कूलिंग की समस्या भी दूर हो सकती है। इसे आप हमेशा के लिए -18 डिग्री सेल्सियस सेट करके रख सकते हैं। अगर इससे ज्यादा सेल्सियस पर है तो इसे आज ही कम कर लें।

फ्रीजर को खाली रखकर रेफ्रिजरेटर चलाने से बचें

आमतौर पर लोग अलग-अलग सेक्शन में घर का सामान रख देते हैं। फ्रीजर खाली रहने के कारण भी अंदर की तरफ नमी ज्यादा होने के कारण बर्फ के पहाड़ जमने लगते हैं। ज्यादा बर्फ होने के कारण इनमें मौजूद कई छोटे-छोटे छेद ब्लॉक हो जाते हैं। इसी वजह से कूलिंग की भी समस्या होती है।

​​डिफ्रॉस्ट ड्रेन को करें साफ

फ्रिज के नीचे की तरफ मौजूद नली यानी पाइप की साफ सफाई जरूर करें। दरअसल अंदर की तरफ पानी हो जाने के कारण इसी छेद डिफ्रॉस्ट ड्रेन से यह बाहर निकलने का काम करती है। इसे बंद होने की वजह से फ्रिज में बर्फ के पहाड़ जमने लगते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अगर फ्रिज के अंदर से बदबू आए तो इसे समय रहते साफ कर लें। 

कंडेंसर कॉइल करें साफ

सभी फ्रिज के पीछे की तरफ कंडेंसर कॉइल होता है। ये पाइप कि तरह होते हैं। इसके ऊपर धूल मिट्टी जम जाने के कारण भी कूलिंग की समस्या हो सकती है। रेफ्रिजरेटर के भीतर इसी कॉइल से होते हुए अंदर गैस जाने के कारण किसी चीज को ठंडे करते है। इसे नियमित रूप से साफ सफाई कर कूलिंग और बर्फ की समस्याओं से बच सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा