1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. iPhone में बिना ग्रुप का मैसेज देखे चाहते हैं एग्जिट करना, तो सिर्फ 3 स्टेप करें फॉलो

iPhone में बिना ग्रुप का मैसेज देखे चाहते हैं एग्जिट करना, तो सिर्फ 3 स्टेप करें फॉलो

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 21, 2023 07:31 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 07:31 pm IST

वॉट्सऐप ने ऐप के यूज को आसान बनाने के लिए कई फीचर्स भी ऐड किए है। आने वाले समय में कई सुविधा भी दी जाएगी। वॉट्सऐप में आप इंडिविजुअल चैट करने के अलावा ग्रुप चैट भी कर सकते हैं। साथ ही बिना मैसेज देखें ग्रुप लेफ्ट भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

Whatsapp Group- India TV Hindi
वॉट्सऐप ग्रुप से बिना मैसेज देखें ऐसे करें एग्जिट Image Source : FREEPIK

 वॉट्सऐप भारत में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। इस प्लेटफॉर्म पर रोजाना लाखों यूजर्स फोटो, वीडियो और मैसेज शेयर करते हैं। विश्व स्तर पर लोगों द्वारा वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया जाता है। वॉट्सऐप ने ऐप के यूज को आसान बनाने के लिए कई फीचर्स भी ऐड किए है। आने वाले समय में कई अन्य सुविधा भी दी जाएगी। वॉट्सऐप में आप इंडिविजुअल चैट करने के अलावा ग्रुप चैट भी कर सकते हैं।

ग्रुप चैट्स के लिए कई फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें एक सुविधा ये भी है कि अगर एडमिन चाहे तो वो अन्य लोगों को मैसेज करने से रोक भी सकता है। केवल एडमिन ही ग्रुप में मैसेज कर सकते हैं। ऐसे ग्रुप्स केवल जानकारी देने के लिए बनाएं जाते हैं। हालांकि कई लोग बहुत सारे ग्रुप होने की वजह से परेशान हो जाते हैं और ग्रुप लेफ्ट कर देते हैं। अगर आप किसी ग्रुप चैट को बिना ग्रुप्स में मैसेज पढ़े छोड़ना चाहते हैं तो एक तरीका है। इसी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

iPhone पर मैसेज को पढ़े बिना वॉट्सऐप ग्रुप से बाहर निकलने के लिए ये फॉलो करें स्टेप्स

सबसे अपने आपको ये चेक करना होगा कि आपका वॉट्सऐप अपडेटेड है मतलब लेटेस्ट वर्जन मौजूद है। अगर नहीं है तो ऐप स्टोर पर जाएं और ऐप को अपडेट करें। फिलहाल WhatsApp का लेटेस्ट अपडेट 23.2.75 है।

पहला तरीका

स्टेप 1: अपने आईफोन में वॉट्सऐप ओपन करें।
स्टेप 2: इसके बाद अब ग्रुप पर लेफ्ट स्वाइप करें।
स्टेप 3: अब आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे- More और Archive। यहां आप More पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4: अंत में, 'एग्जिट ग्रुप' पर टैप करें और कन्फर्म कर दें।

दूसरा तरीका

ये तरीका पहले के मुकाबले आसान है।
स्टेप 1: अपने आईफोन में वॉट्सऐप खोलें।
स्टेप 2: अब, ग्रुप चैट पर प्रेस और होल्ड या लॉन्ग प्रेस करें।
स्टेप 3: अब आपको कई ऑप्शन देखाई देंगे। अंतिम ऑप्शन 'एग्जिट ग्रुप' पर टैप करें और ग्रुप से बाहर निकलने के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
इन दो तरीकों से आप ग्रुप के मैसेज को पढ़े बिना एग्जिट कर सकते हैं। हालांकि अगर आप दूसरा तरीका अपनाकर ग्रुप से बाहर निकलते हैं तो आप मैसेज पढ़ सकते हैं लेकिन इसके बारे में ग्रुप में किसी को पता नहीं चलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा