1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. दिवाली के अगले ही दिन Whatsapp पर क्यों लगा 'ग्रहण'? कंपनी ने दिया ये बयान

दिवाली के अगले ही दिन Whatsapp पर क्यों लगा 'ग्रहण'? कंपनी ने दिया ये बयान

 Published : Oct 25, 2022 02:19 pm IST,  Updated : Oct 25, 2022 02:36 pm IST

लोगों ने Twitter पर Whatsapp से जुडी अपनी समस्याएं शेयर की हैं। आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउनडेक्टर ने पुष्टि की है कि व्हाट्सएप काम नहीं कर रहा है।

Whatsapp down- India TV Hindi
Whatsapp down Image Source : FILE

व्हाट्सएप (Whatsapp Down) की सेवाएं मंगलवार दोपहर से बंद पड़ गई हैं। आज लगभग 12.45 बजे अचानक Whatsapp की एंड्रॉयड और एप्पल स्मार्टफोन एप ने काम करना बंद कर दिया। शुुरुआत में लोग नेटवर्क कनेक्शन को दोष देते रहे। लेकिन बाद में जब ट्विटर और फेसबुक पर #whatsappdown ट्रेंड करने लगा तो पक्का हुआ कि यह व्हाट्सएप की ओर से ही तकनीकी खामी है। 

इस बीच करीब 1 घंटे तक सेवाएं बाधित रहने के बाद कंपनी का इस गड़बड़ी पर बयान आ गया है। मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "हम जानते हैं कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम सभी के लिए व्हाट्सएप को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।"

डाउन डिटेक्टर ने  पुष्टि की 

लोगों ने ट्विटर पर अपनी समस्याएं शेयर की हैं। आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउनडेक्टर ने पुष्टि की है कि व्हाट्सएप काम नहीं कर रहा है। वेबसाइट के हीट-मैप के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। व्हाट्सएप वेब भी आउटेज से प्रभावित है, और ऐप का वेब क्लाइंट अब कनेक्ट नहीं हो रहा है।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #whatsappdown

व्हाट्सएप के बंद पड़ते ही सोशल मीडिया साइट्स जैसे ट्विटर और फेसबुक पर #whatsappdown ट्रेंड कर रहा है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोग ट्विटर के बंद पड़ने पर ट्वीट कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग व्हाट्सप में आई गड़बड़ी पर मजे भी ले रहे हैं। #whatsappdown पर मीम्स भी खूब शेयर किए जा रहे हैं। 

 ग्रुप चैट में भी परेशानी 

देशभर में करोड़ों की संख्या में लोग संदेशों, फोटो और वीडियो भेजने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। आईफोन, एंड्रॉयड फोन से लेकर लैपटॉप पर भी वॉट्सऐप चलता है। भारत में व्हाट्सएप यूजर्स फिलहाल में संदेश भेजने और प्राप्त करने में असमर्थ हैं। इस गड़बड़ी के चलते पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी परेशानी आ रही है। इसके अलावा व्हाट्सएप वेब भी काम नहीं कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा