1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 10 साल में पहली बार बदला विकिपीडिया, जानें कैसा है नया लुक

10 साल में पहली बार बदला विकिपीडिया, जानें कैसा है नया लुक

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 21, 2023 03:25 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 03:25 pm IST

विकिपीडिया दुनिया का सबसे लोकप्रिय इनसाइक्लोपीडिया है। विकिपीडिया ने अपने डेस्कटॉप वर्जन के लिए 10 साल बाद नया इंटरफेस जारी किया है। आइए जानते हैं कि इस नए अपडेट के बाद विकिपीडीया कितना सुविधाजनक हो गया है।

wikipedia gets its first makeover in 10 years- India TV Hindi
10 साल में पहली बार बदला विकिपीडिया Image Source : CANVA

Wikipedia gets its first makeover: विकिपीडिया दुनिया का सबसे पसंदीदा फ्री इनसाइक्लोपीडिया है। विकिपीडिया एक ऐसा फाउंडेशन है जिसे खुद विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया प्रोजेक्ट्स के द्वारा संचालित किया जाता है। विकिपीडिया ने 10 साल बाद अपने प्लेटफॉर्म को एक नया लुक दिया है। बुधवार को इसके डेस्कटॉप इंटरफेस के लिए एक नया अपडेट जारी किया गया है, जिसके बाद इसका लुक काफी हद तक बदल चुका है। आपको बता दें कि विकिपीडिया ने डेस्कटॉप इंटरफेस को बदलने वाला यह इंटरफेस उस वक्त (15 जनवरी) जारी किया है, जब इंग्लिश विकिपीडिया स्थापना की 22वीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट कर रही है।

इस ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडियो को पहली बार साल 2001 में लॉन्च किया गया था। यह दुनिया की 7वीं सबसे ज्याद विजिट की जाने वाली वेबसाइट है। आइए अब आपको बताते हैं कि विकिपीडिया ने अपने डेस्कटॉप इंटरफेस में कौन कौन से बदलाव किए हैं।

विकिमीडिया फाउंडेशन के मुताबिक, 'विकिमीडिया का कंटेंट और उसकी पॉपुलैरिटी बीते दो दशक में लगाता बढ़ती रही है। अब इसमें यूजर को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं। 10 साल में पहली बार विकिपीडियो के लुक को बदला जा रहा है। पहले आर्टिकल के बीच में मार्जिन स्पेस रहता था, जिसे बदलकर अब साइड में कर दिया गया है। इसके अलावा, अब यूजर जैसे ही किसी आर्टिकल पर स्क्रॉल डाउनक करेंगे, ये मूव डाउन भी करेगा।'

वेबसाइट को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए विकिपीडिया पेज पर अब एक अलग-अलग भाषाओं का एक बटन भी दिखाई देगा। विकिपीडिया को दावा है कि टॉगल में मौजूद यह बटन 300 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। इतना नहीं, नए इंटरफेस में विकिपीडिया ने यूजर के रीडिंग एक्सपीरिएंस को भी बेहतर बनाने की कोशिश की है। विकिपीडिया ने आर्टिकल्स की लाइन की विथ को बढ़ा दिया है, जिसके कारण पाराग्राफ थोड़े छोटे लग रहे हैं। विकिपीडिया को उम्मीद है कि यूजर को उनका ये अपडेट काफी पसंद आएगा।

इसके अलावा, सर्च इंजन को भी इम्प्रूव किया गया है। यूजर अब सर्च रिजल्ट में डिस्क्रिप्शन के साथ तस्वीरें भी देख पाएंगे। इससे यूजर आसानी से अपने पसंदीदा टॉपिक की पहचान कर पाएंगे। यहां साइडबार को पहले से ज्यादा छोटा किया गया है, ताकि यूजर को सर्च बार में लंबे मेन्यू का झंझट न उठाना पड़े। इस नए अपडेट के बाद यूजर बिना किसी परेशानी की अपनी जानकारी को आसानी से जुटा पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा