1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Ather IPO: आज बंद हो जाएगा आईपीओ, चेक करें GMP Price और सब्सक्रिप्शन स्टेटस

Ather IPO: आज बंद हो जाएगा आईपीओ, चेक करें GMP Price और सब्सक्रिप्शन स्टेटस

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 30, 2025 10:19 am IST,  Updated : Apr 30, 2025 10:19 am IST

एनएसई के डेटा के मुताबिक आज सुबह 10.07 बजे तक इस आईपीओ को कुल 0.30 गुना सब्सक्रिप्शन ही मिला है।

Ather Energy, Ather Energy IPO, Ather Energy IPO GMP, Ather Energy IPO GMP Price, Ather Energy IPO G- India TV Hindi
ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है शेयरों का जीएमपी प्राइस Image Source : ATHER ENERGY

Ather Energy IPO: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी का आईपीओ आज बंद होने जा रहा है। ये आईपीओ सोमवार, 28 अप्रैल को खुला था, जिसका आज यानी 30 अप्रैल को आखिरी दिन है। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 304 रुपये से 321 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। एथर एनर्जी अपने इस आईपीओ से कुल 2981.06 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है, जिसके लिए कुल 9,28,67,945 शेयर जारी किए जाएंगे। इनमें 2626.30 करोड़ रुपये के 8,18,16,199 फ्रेश शेयर होंगे, जबकि कंपनी के प्रोमोटरों द्वारा 354.76 करोड़ रुपये के 1,10,51,746 शेयर ओएफएस द्वारा जारी किए जाएंगे।

सुबह 10.07 बजे तक सिर्फ 0.30 गुना सब्सक्राइब हुआ है आईपीओ

एथर एनर्जी के आईपीओ पर निवेशक बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। एनएसई के डेटा के मुताबिक आज सुबह 10.07 बजे तक इस आईपीओ को कुल 0.30 गुना सब्सक्रिप्शन ही मिला है। हालांकि, आईपीओ बंद होने तक इसके सब्सक्रिप्शन में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बताते चलें कि आज आईपीओ बंद होने के बाद शुक्रवार, 2 मई को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 5 मई को रिफंड कर दिया जाएगा। 5 मई को ही निवेशकों के खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। आखिर में, 6 मई को कंपनी भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो जाएगी।

ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है शेयरों का जीएमपी प्राइस

एथर एनर्जी के आईपीओ को निवेशकों का कोई सपोर्ट मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं, टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से सब्सक्राइब होने के लिए भी काफी मुश्किलों का सामना कर रहा है। लिहाजा, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। बुधवार, 30 अप्रैल को कंपनी के शेयर महज 1 रुपये के जीएमपी के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, शेयर बाजार में आईपीओ लिस्ट होने तक इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव भी देखा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा