1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. 222 गुना सब्सक्राइब हुआ ये IPO, चेक करें लेटेस्ट GMP, बुधवार को लिस्ट होगी कंपनी

222 गुना सब्सक्राइब हुआ ये IPO, चेक करें लेटेस्ट GMP, बुधवार को लिस्ट होगी कंपनी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 27, 2025 12:05 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 12:05 pm IST

डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशन्स के आईपीओ को निवेशकों का छप्परफाड़ रिस्पॉन्स मिला है। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इस आईपीओ को कुल 221.68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। NII कैटेगरी के निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए सबसे ज्यादा 507.27 गुना सब्सक्राइब किया है।

Denta Water, Denta Water IPO, Denta Water IPO GMP, Denta Water IPO GMP Price, Denta Water IPO GMP Pr- India TV Hindi
222 गुना सब्सक्राइब हुआ है आईपीओ Image Source : INDIA TV

Denta Water IPO GMP Price Today: बुधवार, 22 जनवरी को खुला डेंटा वॉटर का आईपीओ पिछले हफ्ते शुक्रवार, 24 जनवरी को बंद हो गया था। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगी। डेंटा वॉटर अपने इस आईपीओ से कुल 220.50 करोड़ रुपये जुटा रही है। डेंटा वॉटर ने अपने इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 279 रुपये से 294 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था।

जारी किए जाएंगे 220.50 करोड़ रुपये के 75,00,000 नए शेयर

इस आईपीओ के तहत कंपनी 220.50 करोड़ रुपये के सभी 75,00,000 नए शेयर जारी करेगी। इस आईपीओ में किसी तरह का ओएफएस शामिल नहीं है। आज यानी सोमवार, 27 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा। जिसके बाद मंगलवार को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। जिन आवेदकों को शेयर नहीं अलॉट होंगे, उन्हें मंगलवार को ही रिफंड कर दिया जाएगा। ये आईपीओ बुधवार, 29 जनवरी को शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगा।

222 गुना सब्सक्राइब हो चुका है आईपीओ

डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशन्स के आईपीओ को निवेशकों का छप्परफाड़ रिस्पॉन्स मिला है। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इस आईपीओ को कुल 221.68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। NII कैटेगरी के निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए सबसे ज्यादा 507.27 गुना सब्सक्राइब किया है। QIB कैटेगरी के निवेशकों ने इस आईपीओ को 236.94 गुना सब्सक्राइब किया, जबकि रिटेलर्स ने इसे 90.56 गुना सब्सक्राइब किया।

बंपर सब्सक्रिप्शन के बावजूद जीएमपी प्राइस में गिरावट

ग्रे मार्केट में भी कंपनी के आईपीओ को लेकर काफी हचलच देखने को मिल रही है। डेंटा वॉटर के शेयर सोमवार को 120 रुपये के जीएमपी के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, 22 जनवरी को इसका जीएमपी 160 रुपये था। इससे पहले, 18 जनवरी को इसका जीएमपी 45 रुपये था। 19 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक इसका जीएमपी प्राइस 145 रुपये पर टिका हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा