1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. ये कंपनी भी लाएगी IPO, सेबी के पास जमा कराए शुरुआती डॉक्यूमेंट्स, जानें पूरी बात

ये कंपनी भी लाएगी IPO, सेबी के पास जमा कराए शुरुआती डॉक्यूमेंट्स, जानें पूरी बात

 Published : Apr 01, 2025 02:38 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 02:43 pm IST

तमिलनाडु स्थित कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट राउंड में 100 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है। जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग मुख्य रूप से अलौह धातु स्क्रैप के रिसाइक्लिंग के जरिये अलौह धातु उत्पादों के निर्माण पर केंद्रित है।

नए निर्गम से हासिल राशि का इस्तेमाल लोन के भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट मकसदों के लिए किया जाएगा।- India TV Hindi
नए निर्गम से हासिल राशि का इस्तेमाल लोन के भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट मकसदों के लिए किया जाएगा। Image Source : FILE

मार्केट में एक और आईपीओ आने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल, जैन रिसोर्स रिसाइक्लिंग लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास मसौदा पत्र (ड्राफ्ट पेपर) फाइल किया है। पीटीआई की खबर के मुकाबिक, 30 मार्च को दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मुताबिक, आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और 1,500 करोड़ रुपये मूल्य का बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल है।

राशि का इस्तेमाल किसमें करेगी कंपनी

खबर के मुताबिक, ओपन फॉर सेल (ओएफएस) में प्रमोटर कमलेश जैन द्वारा 1,430 करोड़ रुपये और शेयरधारक मयंक पारीक द्वारा 70 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री शामिल है। तमिलनाडु स्थित कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट राउंड में 100 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा प्लेसमेंट पूरा हो जाता है, तो नए निर्गम के माध्यम से जुटाई गई राशि कम हो जाएगी। नए निर्गम से हासिल राशि का इस्तेमाल लोन के भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट मकसदों के लिए किया जाएगा।

कंपनी को जान लीजिए

जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग मुख्य रूप से अलौह धातु स्क्रैप के रिसाइक्लिंग के जरिये अलौह धातु उत्पादों के निर्माण पर केंद्रित है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में सीसा और सीसा मिश्र धातु सिल्लियां, तांबा और तांबा सिल्लियां, तथा एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम मिश्र धातु शामिल हैं। कंपनी ने शारजाह यूएई में अपनी स्वर्ण शोधन सुविधा स्थापित करने के मकसद से आइकॉन स्क्वायर लिमिटेड यूएई के साथ भागीदारी की। यह अलौह धातुओं और अन्य वस्तुओं के व्यापार में भी लगी हुई है। डैम कैपिटल एडवाइजर्स, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और पीएल कैपिटल मार्केट्स इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

इन कंपनियों को मिली मंजूरी

हाल के दिनों में आईपीओ से जुड़ी गतिविधियों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। हाल ही में दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी की अनुषंगी कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड और मानव संसाधन एवं टोल प्लाजा प्रबंधन सेवा प्रदाता इनोविजन लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा