1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Lenskart IPO Day 2: निवेशकों का भरपूर सपोर्ट जारी, जानें दूसरे दिन कितना हुआ सब्सक्राइब, कब होगी शेयर लिस्टिंग

Lenskart IPO Day 2: निवेशकों का भरपूर सपोर्ट जारी, जानें दूसरे दिन कितना हुआ सब्सक्राइब, कब होगी शेयर लिस्टिंग

 Published : Nov 03, 2025 05:06 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 05:12 pm IST

आईपीओ में 2,150 करोड़ रुपये का नया निर्गम और इसके प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 12.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

प्रमोटर पीयूष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमीत कपाही द्वारा शेयर बेचे जाएंगे।- India TV Hindi
प्रमोटर पीयूष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमीत कपाही द्वारा शेयर बेचे जाएंगे। Image Source : LENSKART ऑफिशियल वेबसाइट

लेंसकार्ट के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का सोमवार को दूसरा दिन है। इस आईपीओ को पहले दिन से निवेशकों का शानदार सपोर्ट मिलता दिख रहा है। यह आईपीओ मंगलवार, 4 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध है। लेंसकार्ट आईपीओ का मूल्य बैंड ₹382-₹402 प्रति शेयर तय किया गया है, और कंपनी का लक्ष्य ऊपरी स्तर पर ₹69,700 करोड़ से अधिक का मूल्यांकन प्राप्त करना है। इस आईपीओ में ₹2,150 करोड़ मूल्य के नए शेयर जारी करना और इसके प्रवर्तकों व निवेशकों द्वारा 12.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। इस आईपीओ में कम से कम 14134 रुपये (एक लॉट) निवेश करना होगा। एक लॉट में 37 शेयर मौजूद हैं। Groww के मुताबिक, इस इश्यू का साइज 7278.02 करोड़ रुपये है। 

ओएफएस के तहत बेचे जाएंगे शेयर 

ओपन फोर सेल (ओएफएस) के तहत, प्रमोटर पीयूष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमीत कपाही द्वारा शेयर बेचे जाएंगे, साथ ही निवेशक एसवीएफ II लाइटबल्ब (केमैन) लिमिटेड, श्रोडर्स कैपिटल प्राइवेट इक्विटी एशिया मॉरीशस लिमिटेड, पीआई ऑपर्च्युनिटीज फंड-II, मैक्रिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, केदारा कैपिटल फंड II एलएलपी और अल्फा वेव वेंचर्स एलपी द्वारा शेयर बेचे जाएंगे। 

किसने कितना किया सब्सक्राइब

3 नवंबर को शाम 4 बजकर 1 मिनट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 1.64 गुना, गैर-संस्थागत निवेशक ने 1.65 गुना, खुदरा निवेशकों ने 3.16 गुना और कर्मचारियों की कैटेगरी ने 2.48 गुना सब्सक्राइब किया है। औसतन देखा जाए तो कुल 1.92 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। 

लेंसकार्ट आईपीओ GMP

लेंसकार्ट का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 3 नवंबर को ₹85 रहा। यानी लेंसकार्ट आईपीओ के शेयर ₹402 के निर्गम मूल्य से ₹85 ज्यादा पर कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा जीएमपी और निर्गम मूल्य पर, लेंसकार्ट के शेयर शेयर बाज़ारों में ₹487 पर सूचीबद्ध हो सकते हैं, जो 21.14% का प्रीमियम है। लेंसकार्ट 10 नवंबर को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने वाला है।

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड एक तकनीक-संचालित आईवियर कंपनी है, कंपनी आईवियर उत्पादों की डिज़ाइनिंग, निर्माण, ब्रांडिंग और खुदरा बिक्री में डील करती है। कंपनी 30 जून, 2025 तक 109 सदस्यों वाली डिज़ाइन और मर्चेंडाइजिंग टीम के सहयोग से अपने चश्मे, फ्रेम और लेंस, दोनों डिज़ाइन करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा