1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. LG Electronics IPO: खुल गया एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ, चेक करें अलॉटमेंट डेट, लिस्टिंग डेट समेत जरूरी डिटेल्स

LG Electronics IPO: खुल गया एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ, चेक करें अलॉटमेंट डेट, लिस्टिंग डेट समेत जरूरी डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 07, 2025 10:36 am IST,  Updated : Oct 07, 2025 12:06 pm IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया अपने इस आईपीओ से 11,607.01 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, जिसके लिए ओएफएस के जरिए सभी 10,18,15,859 शेयर जारी किए जाएंगे।

LG, LG IPO, LG IPO opening date, LG IPO closing date, LG IPO share price range, LG IPO share price b- India TV Hindi
एलजी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर मिलेगा 108 रुपये का डिस्काउंट Image Source : JUSTDIAL

LG Electronics IPO: दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी की सब्सिडरी कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ आज यानी 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी का आईपीओ 9 अक्टूबर को बंद होगा। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 3,475 करोड़ रुपये जुटाए। बताते चलें कि पिछले साल अक्टूबर में हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड की लिस्टिंग के बाद भारतीय शेयर बाजार में कदम रखने वाली ये दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने दिसंबर में सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। 

एलजी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर मिलेगा 108 रुपये का डिस्काउंट

इस आईपीओ के तहत, एलजी इंडिया की पैरेंट कंपनी 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी, जो लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। कंपनी को इस साल मार्च में सेबी से आईपीओ लाने के लिए मंजूरी मिली थी। बताते चलें कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया अपने इस आईपीओ से 11,607.01 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, जिसके लिए ओएफएस के जरिए सभी 10,18,15,859 शेयर जारी किए जाएंगे। बताते चलें कि ये आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस बेस्ड है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 1080 रुपये से 1140 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 108 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। 

शेयर बाजार में कब लिस्ट होगी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया

रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 13 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए उन्हें कम से कम 14,820 रुपये का निवेश करना होगा। एनएसई के डेटा के मुताबिक, मंगलवार को सुबह 10.30 बजे तक एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ को 0.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। 9 अक्टूबर को आईपीओ बंद होने के बाद 10 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा और 14 अक्टूबर को कंपनी घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा