1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. LG IPO: इस दिन खुलेगा एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ, 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी पैकेंट कंपनी

LG IPO: इस दिन खुलेगा एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ, 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी पैकेंट कंपनी

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 30, 2025 07:16 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 07:16 pm IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने दिसंबर में सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। इसके तहत, एलजी इंडिया की पैरेंट कंपनी 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी, जो लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

LG, LG IPO, LG IPO opening date, LG IPO closing date, LG IPO share price range, LG IPO share price b- India TV Hindi
पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित होगा एलडी इंडिया का आईपीओ Image Source : JUSTDIAL

LG India IPO: दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी की सब्सिडरी कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने मंगलवार को दाखिल अपनी विवरण पुस्तिका (RHP) में कहा कि आईपीओ 9 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों इस आईपीओ के लिए 6 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। बताते चलें कि पिछले साल अक्टूबर में हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड की लिस्टिंग के बाद भारतीय शेयर बाजार में कदम रखने वाली ये दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी होगी।

10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी एलजी इंडिया की पैरेंट कंपनी

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने दिसंबर में सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। इसके तहत, एलजी इंडिया की पैरेंट कंपनी 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी, जो लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। कंपनी को इस साल मार्च में सेबी से आईपीओ लाने के लिए मंजूरी मिली थी। कंपनी ने अभी तक आईपीओ के साइज को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं दी है। लेकिन मामले से परिचित लोगों का कहना है कि एलजी अपने इस आईपीओ से करीब 15,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। 

पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित होगा एलडी इंडिया का आईपीओ

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित होगा और इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। ओएफएस पर आधारित होने की वजह से, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को आईपीओ से कोई इनकम प्राप्त नहीं होगी। आईपीओ से जुटाए गए सारे पैसे दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी को जाएगी। बताते चलें कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एलईडी टीवी पैनल, इन्वर्टर एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्माण और बिक्री करती है। इसकी विनिर्माण इकाइयां नोएडा (उत्तर प्रदेश) और पुणे में हैं। वित्तीय मोर्चे पर, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का परिचालन राजस्व 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में 64,087.97 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा