वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली अग्रणी डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी PhonePe की आईपीओ लाने की जोरदार तैयारी है। कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (पीडीआरएचपी) गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के तहत दाखिल किया है। मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक, कंपनी अपने प्रस्तावित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए करीब ₹12,000 करोड़ (1.35 अरब डॉलर) जुटाने का है। यह पूरी पेशकश ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) के रूप में होगी।
Related Stories
कौन-कौन बेचेंगे हिस्सेदारी?
खबर के मुताबिक, इस ऑफर फॉर सेल में तीन प्रमुख निवेश- वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट हिस्सा लेंगे और मिलकर अपनी लगभग 10% हिस्सेदारी का विनिवेश करेंगे। फोनपे के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने सेबी, बीएसई और एनएसई के पास आईसीडीआर रेगुलेशन, 2018 के चैप्टर IIA के तहत ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि कंपनी IPO जरूर लाएगी।
IPO की तैयारी में कौन-कौन शामिल?
फोनपे ने इस हाई-प्रोफाइल इश्यू के लिए देश-विदेश के बड़े नामों को साथ जोड़ा है:
इन्वेस्टमेंट बैंक्स: कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटी, मॉर्गन स्टेनली और जेपी मॉर्गन मुख्य सलाहकार होंगे। इनमें जेफरीज के अलावा गोल्डमैन सैक्स, एक्सिस कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल भी शामिल हैं।कानूनी सलाहकार:शार्दुल अमरचंद मंगलदास, सिरिल अमरचंद मंगलदास और ट्राइलीगल को नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की नजरें 15 अरब डॉलर (₹1,33,000 करोड़) तक की संभावित लिस्टिंग वैल्यूएशन पर टिकी हैं।
कैसा है कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
फोनपे ने वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है, जिससे उसकी ग्रोथ और मज़बूत हुई है। कंपनी का राजस्व 40% की सालाना वृद्धि के साथ ₹7,115 करोड़ तक पहुंच गया है, जो कंपनी की बढ़ती लोकप्रियता और व्यापार विस्तार को दर्शाता है। कंपनी ने ₹1,202 करोड़ का सकारात्मक ऑपरेशनल फ्री कैश फ्लो दर्ज किया है। एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान की लागत को छोड़कर, कंपनी का समायोजित EBITDA दोगुना होकर ₹1,477 करोड़ हो गया है।
यह इस बात का संकेत है कि कंपनी की मुख्य गतिविधियां अब ज़्यादा लाभदायक हैं। टैक्स के बाद के मुनाफ़े में 220% की जबरदस्त वृद्धि देखी गई है, जो ₹630 करोड़ तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा कंपनी की कुशल लागत प्रबंधन और लाभप्रदता को दर्शाता है।