1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. ₹210 पर पहुंचा GMP, आईपीओ खुलते ही चढ़ा भाव- चेक करें प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स

₹210 पर पहुंचा GMP, आईपीओ खुलते ही चढ़ा भाव- चेक करें प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 07, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 12:19 pm IST

क्वॉडरेंट फ्यूचर टेक, इस आईपीओ के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले कुल 1,00,00,000 शेयर जारी करेगी। ये सभी एक करोड़ शेयर फ्रेश होंगे और इसमें ओएफएस का कोई हिस्सा नहीं होगा। गुरुवार, 9 जनवरी को आईपीओ बंद होने के बाद शुक्रवार, 10 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा।

Quadrant Future Tek, Quadrant Future Tek IPO, Quadrant Future Tek IPO GMP, Quadrant Future Tek IPO G- India TV Hindi
कुछ ही देर में 5 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ Image Source : INDIA TV

Quadrant Future Tek IPO: ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम डेवलप करने वाली कंपनी क्वॉडरेंट फ्यूचर टेक का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। भारतीय रेल के लिए 'कवच' प्रोजेक्ट पर काम करने वाली इस कंपनी का आईपीओ गुरुवार, 9 जनवरी को बंद होगा। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। क्वॉडरेंट फ्यूचर टेक, अपने इस आईपीओ से कुल 290.00 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत, प्रत्येक शेयर के लिए 275 रुपये से 290 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

कुछ ही देर में 5 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

क्वॉडरेंट फ्यूचर टेक, इस आईपीओ के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले कुल 1,00,00,000 शेयर जारी करेगी। ये सभी एक करोड़ शेयर फ्रेश होंगे और इसमें ओएफएस का कोई हिस्सा नहीं होगा। गुरुवार, 9 जनवरी को आईपीओ बंद होने के बाद शुक्रवार, 10 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा। फिर अगले हफ्ते 13 जनवरी को निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। अंत में, मंगलवार 14 जनवरी को कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी। बताते चलें कि आज पहले ही दिन सुबह करीब 11.40 बजे तक कंपनी के आईपीओ को 5 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।

रॉकेट जैसी रफ्तार से बढ़ रहा है जीएमपी

कंपनी के आईपीओ को जिस तरह निवेशकों का सपोर्ट मिल रहा है, उसे देखते हुए ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों की तगड़ी डिमांड देखने को मिल रही है। मंगलवार, 7 जनवरी को कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 210 रुपये के जीएमपी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बताते चलें कि 3 जनवरी तक इसका जीएमपी 0 पर था और 4 जनवरी को ये सीधा 140 रुपये पर पहुंच गया था। जिसके बाद 5 जनवरी को ये 180 रुपये और 6 जनवरी को 210 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, इसमें अभी काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव होना बाकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा