1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Saatvik Green Energy IPO: कंपनी ने फिक्स किया शेयरों का प्राइस बैंड, चेक करें बाकी सभी जरूरी डिटेल्स

Saatvik Green Energy IPO: कंपनी ने फिक्स किया शेयरों का प्राइस बैंड, चेक करें बाकी सभी जरूरी डिटेल्स

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 16, 2025 07:50 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 08:40 pm IST

सात्विक ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में एंकर इंवेस्टर्स 18 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

Saatvik Green Energy, Saatvik Green Energy ipo, Saatvik Green Energy ipo opening date, Saatvik Green- India TV Hindi
26 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी Image Source : INDIA TV

Saatvik Green Energy IPO: सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी सात्विक ग्रीन एनर्जी ने अपने आईपीओ के लिए शेयरों का प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है। सात्विक ग्रीन एनर्जी 900 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही है, जो इसी हफ्ते शुक्रवार, 19 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा। ये आईपीओ 23 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ के तहत, 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 442 रुपये से 465 रुपये का प्राइस रेंज फिक्स किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 44 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। प्राइस रेंज के अपर बैंड पर कंपनी की वैल्यूएशन करीब 5910 करोड़ रुपये है।

जारी किए जाएंगे 700 करोड़ रुपये के 1,50,53,763 फ्रेश शेयर

हरियाणा की कंपनी सात्विक ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में एंकर इंवेस्टर्स 18 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। सोलर पैनल बनाने वाली ये कंपनी 900 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कुल 1,93,54,838 शेयर जारी करेगी। इसमें 700.00 करोड़ रुपये 1,50,53,763 शेयर होंगे, जबकि 200.00 करोड़ रुपये के 43,01,075 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे। रिटेल निवेशकों को इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए कम से कम 14,880 रुपये का निवेश करना होगा, जिसमें उन्हें 1 लॉट में 32 शेयर दिए जाएंगे। इसके अलावा, वे अधिकतम 13 लॉट (416 शेयर) के लिए भी बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए 1,93,440 रुपये का निवेश करना होगा।

26 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 477.23 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में ओडिशा के गोपालपुर औद्योगिक पार्क में चार गीगावाट क्षमता का सोलर पीवी मॉड्यूल प्रोडक्शन प्लांट स्थापित करने के लिए किया जाएगा। जबकि, 166.44 करोड़ रुपये की राशि सब्सिडरी कंपनियों में डाली जाएगी, जिससे वे अपने कर्ज का भुगतान कर सकें। 23 सितंबर को आईपीओ बंद होने के बाद 24 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा और फिर आखिर में 26 सितंबर को कंपनी के शेयर देश के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा