1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Urban Company IPO Allotment Status: शेयर मिले या नहीं, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Urban Company IPO Allotment Status: शेयर मिले या नहीं, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 15, 2025 04:35 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 05:35 pm IST

NSE के डेटा के मुताबिक, अर्बन कंपनी के आईपीओ को 103.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी के आईपीओ को निवेशकों ने किस लेवल पर आकर सपोर्ट किया है।

urban company, urban company ipo, urban company ipo live, urban company, urban company ipo allotment- India TV Hindi
अर्बन कंपनी के आईपीओ को मिला है 103.63 गुना सब्सक्रिप्शन Image Source : INDIA TV

Urban Company IPO Allotment Status: ऑनलाइन होम सर्विस देने वाली फर्म अर्बन कंपनी का आईपीओ 10 सितंबर को खुला था और पिछले हफ्ते शुक्रवार, 12 सितंबर को बंद हो गया था। अर्बन कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला था। अर्बन कंपनी आज अपने निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट करेगी। आज यानी सोमवार को किसी भी वक्त शेयरों का अलॉटमेंट किया जा सकता है। अगर आपने भी अर्बन कंपनी के आईपीओ के लिए अप्लाई किया हुआ है और अलॉटमेंट चेक करने का तरीका नहीं जानते हैं तो यहां हम आपको अर्बन कंपनी आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

NSE की वेबसाइट पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले एनएसई आईपीओ अलॉटमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर जाएं।
  • अब आपको Equity & SME IPO bid details पर क्लिक कर Select Symbol में URBANCO को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको अपना पैन नंबर या ऐप्लिकेशन नंबर डालकर SUBMIT बटन पर क्लिक करना है।
  • SUBMIT बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेट आ जाएगा।

MUFG Intime India पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले MUFG Intime India आईपीओ अलॉटमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • Select Company में जाकर Urban Company को चुनें।
  • अब PAN, App. No., DP/Client ID, Account No/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट कर उसकी डिटेल्स डालें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  • SUBMIT बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेट आ जाएगा।

अर्बन कंपनी के आईपीओ को मिला है 103.63 गुना सब्सक्रिप्शन

NSE के डेटा के मुताबिक, अर्बन कंपनी के आईपीओ को 103.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी के आईपीओ को निवेशकों ने किस लेवल पर आकर सपोर्ट किया है। अर्बन कंपनी अपने इस आईपीओ से 1900 करोड़ रुपये जुटा रही है। कंपनी ने आईपीओ के तहत प्रत्येक शेयर के लिए 98 रुपये से 103 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था और 103 रुपये के भाव पर शेयरों का अलॉटमेंट करने जा रही है। इस आईपीओ के तहत 472.00 करोड़ रुपये के 4,58,25,242 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और 1,428.00 करोड़ रुपये के 13,86,40,776 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे। कंपनी बुधवार, 17 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा