1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. 11% की भारी गिरावट के साथ लिस्ट हुआ ये IPO, फ्लॉप साबित हुआ कंपनी में पैसा लगाने का फैसला

11% की भारी गिरावट के साथ लिस्ट हुआ ये IPO, फ्लॉप साबित हुआ कंपनी में पैसा लगाने का फैसला

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 29, 2026 12:09 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 12:09 pm IST

टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स के शेयर बीएसई पर 152 रुपये की तुलना में 136.20 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस से 10.39 प्रतिशत कम है।

Turtlemint Fintech IPO, Turtlemint Fintech IPO Listing Price, Turtlemint Fintech share price, ipo- India TV Hindi
IPO ने की फ्लॉप ओपनिंग Image Source : FREEPIK/ INDIA TV

Turtlemint Fintech IPO: डिजिटल इंश्योरेंस से जुड़ी कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स आज घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। हालांकि, लिस्टिंग काफी निराशाजनक रही और कंपनी में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पहले ही दिन बड़ा झटका लग गया। टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस का शेयर अपने इश्यू प्राइस 152 रुपये के मुकाबले 11 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट के साथ सोमवार को बाजार में लिस्ट हुआ। 

एनएसई पर 11 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट के साथ लिस्ट हुआ आईपीओ

टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स के शेयर बीएसई पर 152 रुपये की तुलना में 136.20 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस से 10.39 प्रतिशत कम है। कंपनी के शेयरों में ये गिरावट सिर्फ लिस्टिंग तक ही सीमित नहीं थी। बीएसई पर लिस्ट होने के बाद शेयर का भाव 13 प्रतिशत टूटकर 132.15 रुपये पर आ गया। इसी तरह, एनएसई पर कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस की तुलना में 11.25 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 134.90 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी का मार्केट कैप 4,069.70 करोड़ रुपये रहा। 

19 जून को खुला था कंपनी का आईपीओ

बताते चलें कि टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स का आईपीओ 19 जून को खुला था और 23 जून को बंद हो गया था। टर्टलमिंट फिनटेक ने अपने आईपीओ के तहत, 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 144 रुपये से 152 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था और 152 रुपये के भाव पर शेयरों का अलॉटमेंट किया था। कंपनी ने अपने इस आईपीओ से कुल 883 करोड़ रुपये जुटाए थे।

बहुत मुश्किल से पूरा हुआ था सब्सक्रिप्शन

इस आईपीओ में कुल 5,80,70,398 इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इनमें 661 करोड़ रुपये के 4,34,68,552 फ्रेश शेयर हैं। जबकि, कंपनी के प्रोमोटर्स ने 222 करोड़ रुपये में अपने हिस्से के 1,46,01,846 शेयर ओएफएस के जरिए बेचे हैं। बताते चलें कि टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा सपोर्ट नहीं मिला था, जिसकी वजह से आज इसकी बहुत खराब लिस्टिंग हुई। कंपनी के आईपीओ को जैसे-तैसे पूरा सब्सक्रिप्शन मिल पाया। आंकड़ों के मुताबिक, इस आईपीओ को कुल 1.20 गुना ही सब्सक्रिप्शन मिला था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-

Razorpay ला सकता है 6000 करोड़ रुपये तक का IPO, SEBI के पास दाखिल किए दस्तावेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा