1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Antony Waste का शेयर हुआ लिस्ट, 2021 के पहले दिन निवेशकों को लाभ

Antony Waste का शेयर हुआ लिस्ट, 2021 के पहले दिन निवेशकों को लाभ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2021 10:04 am IST,  Updated : Jan 01, 2021 10:04 am IST

Antony Waste के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह 15 गुना ज्यादा सब्स्क्राइब हुआ था।

Antony Waste का आईपीओ शेयर...- India TV Hindi
Antony Waste का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है Image Source : ANTONY WASTE WEBSITE

मुंबई। शहरी कचरे का प्रबंधन करने वाली देश की बड़ी कंपनी Antony Waste का आईपीओ आज यानि वर्ष 2021 के पहले दिन शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग के  पहले दिन ही Antony Waste ने अपने निवेशकों को जोरदार मुनाफा दिया है। शेयर 430 रुपए पर लिस्ट हुआ है जबकि कंपनी ने फाइनल इश्यु प्राइस 315 रुपए तय किया था।र Antony Waste के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह 15 गुना ज्यादा सब्स्क्राइब हुआ था। 

लिस्टिंग के बाद से ही कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर ने 492 रुपए का ऊपरी स्तर छुआ है। फिलहाल शेयर 472 पर ट्रेड हो रहा है। 

Antony Waste फिलहाल मुंबई महानगरपालिका और उससे सटे अन्य नगरपालिकांओं के कचरे का प्रबंधन करता है। इसके अलावा दिल्ली में उत्तरी दिल्ली नगर निगम तथा कर्नाटक में मैंगलुरु नगर निगम के कचरे का प्रबंधन भी यही कंपनी करती है। कंपनी की बैलेंस शीट बताती है कि इसकी वित्तीय ठीकठाक है। 

भारतीय शेयर के लिए वर्ष 2021 की शुरुआत पॉजिटिव रही है, साल के पहले और हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में 14025 की ऊंचाई को छुआ है, निफ्टी के इतिहास में कभी भी यह स्तर पहले नहीं देखा गया है। निफ्टी के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में भी साल के पहले दिन नया रिकॉर्ड बनाया है। सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 47916 का स्तर छुआ है जो अबतक की रिकॉर्ड ऊंचाई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा