1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. अरबिंदो फार्मा बनाएगी HIV की दवा, अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने दी मंजूरी

अरबिंदो फार्मा बनाएगी HIV की दवा, अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने दी मंजूरी

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 30, 2017 01:15 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 01:16 pm IST

अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से एबाकावीर सलफेट और लामीवुडिन टैबलेट के विनिर्माण की अनुमति मिल गयी है। दवा का उपयोग HIV इलाज में किया जाता है।

अरबिंदो फार्मा बनाएगी HIV की दवा, अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने दी मंजूरी- India TV Hindi
अरबिंदो फार्मा बनाएगी HIV की दवा, अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से एबाकावीर सलफेट और लामीवुडिन टैबलेट के विनिर्माण की अनुमति मिल गयी है। इस दवा का उपयोग एचआईवी के इलाज में किया जाता है।

यह भी पढ़े: PTC इंडिया फाइनेंशियल ने IEX में हिस्सा बेचकर कमाया 8600% का मुनाफा, हुआ 131 करोड़ का फायदा

अरबिंदो फार्मा ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा,

कंपनी को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से एबाकावीर सलफेट और लामीवुडिन टैबलेट के 600 एमजी, : 300 एमजी क्षमता में विनिर्माण की अनुमति मिल गयी है। कंपनी ने कहा कि दोनों दवाएं जल्दी पेश की जाएंगी।

यह भी पढ़े: SC के फैसले से ऑटो कंपनियों को होगा 20-30 हजार करोड़ का नुकसान, जानिए अब क्या करेंगी कंपनियां

शेयर में तेजी

इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 1 फीसदी बढ़कर 675 रुपए के पार पहुंच गया है। वहीं, कंपनी के शेयर का इस साल प्रदर्शन फीका ही रहा है। शेयर ने महज 1.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि, सेंसेक्स इस साल 16 फीसदी चढ़ चुका है।

यह भी पढ़े: GST के बाद ऐसे बदल जाएगी आपकी जिदंगी, जानिए क्या होगा सस्ता और महंगा

यह भी पढ़े: अगले 5 दिन में आपके पास है इन 4 शेयरों में डबल मुनाफा कमाने का मौका, बस करना होगा ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा