1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आरपी गोयन्का ग्रुप ने किया मेगा रीस्ट्रक्चरिंग का ऐलान, डीमर्जर के तहत CESC का कारोबार 4 हिस्सों में बंटेगा

आरपी गोयन्का ग्रुप ने किया मेगा रीस्ट्रक्चरिंग का ऐलान, डीमर्जर के तहत CESC का कारोबार 4 हिस्सों में बंटेगा

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : May 18, 2017 02:55 pm IST,  Updated : May 18, 2017 03:07 pm IST

आरपी गोयन्का ग्रुप डीमर्जर के तहत CESC को 4 कारोबार में बांटा जाएगा। सीईएससी इंफ्रा, स्पेंसर्स और म्यूजिक वर्ल्ड का विलय किया जाएगा।

आरपी संजीव गोयन्का ग्रुप ने किया मेगा रीस्ट्रक्चरिंग का ऐलान, डीमर्जर के तहत CESC का कारोबार 4 हिस्सों में बंटेगा- India TV Hindi
आरपी संजीव गोयन्का ग्रुप ने किया मेगा रीस्ट्रक्चरिंग का ऐलान, डीमर्जर के तहत CESC का कारोबार 4 हिस्सों में बंटेगा

नई दिल्ली। आरपी संजीव गोयन्का ग्रुप डीमर्जर के तहत CESC को 4 कारोबार में बांटा जाएगा। सीईएससी इंफ्रा, स्पेंसर्स और म्यूजिक वर्ल्ड का विलय किया जाएगा। वहीं आरपी-संजीव गोयनका बिजनेस प्रोसेस सर्विसेज को लिस्ट कराया जाएगा, इसके साथ ही हल्दिया एनर्जी और आरपी-संजीव गोयनका रिटेल को भी लिस्ट कराया जाएगा। आपको बता दें कि इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

सीईएससी के 1 शेयर को 2 में बांटा जाएगा

रीस्ट्रक्चरिंग के तहत CESC के 10 शेयरों के बदले 5:5:3:2 के अनुपात में शेयर मिलेंगे। कोई होल्डिंग कंपनी नहीं होगी और सीईएससी के 1 शेयर के बदले चारों नई कंपनी के 1-1 शेयर मिलेंगे। सीईएसी के 10 शेयर के लिए हल्दिया एनर्जी के 5 शेयर मिलेंगे, जबकि रिटेल के 6 शेयर, डिस्ट्रिब्यूशन के 5 शेयर और सीईएसी वेंचर्स के 2 शेयर मिलेंगे। आधार के बिना अब नहीं मिलेगा सिम कार्ड, ब्रॉडबैंड कनेक्‍शन और लैंडलाइन फोन, TRAI ने जारी किए दिशानिर्देश

शेयर 8 फीसदी टूटा

CESC की मेगा रिस्ट्रक्चरिंग प्लान के बाद कंपनी के शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा की  गिरावट देखने को मिल रही है। NSE पर कंपनी का शेयर 90 रुपए गिरक 890 रुपए के भाव पर आ गया है। हालांकि, पिछले के महीने में कंपनी के शेयर ने 6 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, 3 महीने में 3 फीसदी, छह महीने में 50 फीसदी, 9 महीने में 36 फीसदी और एक साल में करीब 65 फीसदी उछल चुका है।#ModiGoverment3Saal: सोने से रूठी ‘लक्ष्मी’, जुलाई तक हो सकता है 1100 रुपए सस्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा