1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 91 अंक गिरकर बंद

शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 91 अंक गिरकर बंद

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 22, 2017 04:05 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 04:05 pm IST

विदेशी बाजारों में आई गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिली। इसके कारण सेंसेक्स 317.77 अंक गिरकर 29167.68 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 91 अंक गिरकर बंद- India TV Hindi
शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 91 अंक गिरकर बंद

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में आई गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिली। इसके कारण सेंसेक्स 317.77 अंक गिरकर 29167.68 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 91.05 अंकों की गिरावट के साथ 9030.45 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान निफ्टी 9019.3 तक गिरा, जबकि सेंसेक्स 29137.5 तक फिसल गया था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।

मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी तक गिरकर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ है।

किस सेक्टर में कितनी गिरावट

ऑटो, बैंकिंग, एफएमसीजी, मेटल, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। बैंक निफ्टी 1.1 फीसदी लुढ़ककर 20,781 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 1.6 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 1.7 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 1.3 फीसदी की कमजोरी आई है। बीएसई के कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 2 फीसदी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1.1 फीसदी और पावर इंडेक्स में 1.1 फीसदी की गिरावट आई है।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 317.77 अंक लुढ़ककर 29,167.68 अंक तथा एनएसई निफ्टी 91.05 अंक की गिरावट के साथ 9,030.45 अंक पर बंद।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा