1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की 10 शीर्ष कंपनियों में से पांच का M-Cap 35,503 करोड़ रुपये बढ़ा, TCS को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

सेंसेक्स की 10 शीर्ष कंपनियों में से पांच का M-Cap 35,503 करोड़ रुपये बढ़ा, TCS को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2019 11:23 am IST,  Updated : Mar 03, 2019 11:23 am IST

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह के दौरान 35,503 करोड़ रुपये बढ़ गया।

सेंसेक्स की 10 शीर्ष...- India TV Hindi
सेंसेक्स की 10 शीर्ष कंपनियों में से पांच का M-Cap 35,503 करोड़ रुपये बढ़ा Image Source : PTI

नई दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह के दौरान 35,503 करोड़ रुपये बढ़ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बाजार पूंजीकरण (M-Cap) में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में TCS, आईटीसी, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैक (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक के एम-कैप में तेजी आई जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक के पूंजीकरण में गिरावट रही।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 24,671.93 करोड़ रुपये बढ़कर 7,47,343.7 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 4,328.83 करोड़ रुपये चढ़कर 3,40,369.6 करोड़ रुपये और इंफोसिस का पूंजीकरण 3,407.55 करोड़ रुपये बढ़कर 3,23,782.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का एम-कैप 1,963.41 करोड़ रुपये बढ़कर 2,43,597.3 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,131.27 करोड़ बढ़कर 2,27,770.4 करोड़ रुपये रहा। 

वहीं, दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,110.87 करोड़ रुपये गिरकर 3,75,555.8 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी का एम-कैप 4,344.84 करोड़ रुपये लुढ़क कर 3,19,880.7 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण 3,739.81 करोड़ रुपये गिरकर 7,77,564.2 करोड़ रुपये पर आ गया। कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 2,757.11 करोड़ गिरकर 2,34,039.5 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का एम-कैप 2,300.05 करोड़ गिरकर 5,67,036.2 करोड़ रुपये रहा।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 192.33 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 36,063.81 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा