1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 56,877 करोड़ रुपए बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 56,877 करोड़ रुपए बढ़ा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 08, 2019 10:56 am IST,  Updated : Dec 08, 2019 10:56 am IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 56,877.12 करोड़ रुपए बढ़ गया। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे अधिक लाभ रही।

Five of top-10 most valued firm add Rs 56,877 crore in market cap- India TV Hindi
Five of top-10 most valued firm add Rs 56,877 crore in market cap

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 56,877.12 करोड़ रुपए बढ़ गया। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे अधिक लाभ रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इन्फोसिस के भी बाजार पूंजीकरण में तेजी आयी। हालांकि, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक को बाजार पूंजीकरण में नुकसान उठाना पड़ा। 

आलोच्य सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 26,360.5 करोड़ रुपए बढ़कर 7,96,612.51 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,443.51 करोड़ रुपए बढ़कर 3,19,864.26 करोड़ रुपए, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,329.51 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 3,39,341.06 करोड़ रुपए, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 8,176.24 करोड़ रुपए चढ़कर 3,04,543.53 करोड़ रुपए और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 2,567.36 करोड़ रुपए अधिक होकर 9,85,707.52 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस दौरान एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में सर्वाधिक 19,678.8 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 2,85,409.08 करोड़ रुपए पर आ गया। 

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 15,359 करोड़ रुपए गिरकर 6,82,367.73 करोड़ रुपए, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 5,521.67 करोड़ रुपए कम होकर 3,91,269.72 करोड़ रुपए, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,748.24 करोड़ रुपए लुढ़ककर 2,98,998.76 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,294.7 करोड़ रुपए गिरकर 4,38,482.68 करोड़ रुपए रह गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी और एसबीआई का स्थान रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 348.66 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा