1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. जेम्स एंड ज्वैलरी निर्यात इस साल 42 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, मध्यपूर्व देशों से बढ़ी डिमांड

जेम्स एंड ज्वैलरी निर्यात इस साल 42 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, मध्यपूर्व देशों से बढ़ी डिमांड

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 15, 2017 04:07 pm IST,  Updated : May 15, 2017 04:07 pm IST

मध्यपूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में ऊंची मांग की वजह से इस वित्त वर्ष में भारत के जेम्स एंड ज्वैलरी का निर्यात 42 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।

जेम्स एंड ज्वैलरी निर्यात इस साल 42 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, मध्यपूर्व देशों से बढ़ी डिमांड- India TV Hindi
जेम्स एंड ज्वैलरी निर्यात इस साल 42 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, मध्यपूर्व देशों से बढ़ी डिमांड

जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल संखवाल के अनुसार यूरोप ने निर्यातकों के सामने चुनौती पैदा कर दी है। उन्होंने कहा, लेकिन, अमेरिका, मध्यपूर्व के देश एवं दक्षिण पूर्व एशिया में मांग बढ़ रही है। हम आशा कर रहे हैं कि हमारा निर्यात इस साल 41-42 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने सोने और हीरे के आभूषणों पर दुबई द्वारा पांच फीसदी आयात शुल्क लगाए जाने पर चिंता प्रकट की।

उन्होंने कहा, इस कदम से भारत का निर्यात प्रभावित होगा। हम इस स्थिति से निबटने के उपायों पर चर्चा कर रहे हैं क्योंकि दुबई एक महत्वपूर्ण बाजार है। निर्यात बढ़ाने के कदमों के बारे में उन्होंने कहा कि जीजेईपीसी ने राष्ट्रीय राजधानी में क्रेता-विक्रेता मेला आयोजित कर रहा है। रविवार को तीन दिवसीय भारत दक्षेस मध्यपूर्व क्रेता विक्रेता मेला शुरू हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा