1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी सोने की डिमांड, कीमतों में 150 रुपए की उछाल

ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी सोने की डिमांड, कीमतों में 150 रुपए की उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 17, 2017 03:25 pm IST,  Updated : Jan 17, 2017 03:25 pm IST

ज्वैलर्स की खरीदारी और ग्लोबल स्तर पर तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चढ़कर 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी सोने की डिमांड, कीमतों में 150 रुपए की उछाल- India TV Hindi
ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी सोने की डिमांड, कीमतों में 150 रुपए की उछाल

नई दिल्ली। सोने में आज लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। वेडिंग डिमांड को पूरा करने के लिए ज्वैलर्स की खरीदारी और ग्लोबल स्तर पर तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चढ़कर 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सिक्का बनाने वालों की ओर से बढ़ी मांग के चलते चांदी 100 रुपए की तेजी के साथ 41,400 रुपए प्रति पर पहुंच गई।

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि मजबूत ग्लोबल संकेत और घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की बढ़ी खरीदारी के कारण सोने की कीमतों को सहारा मिल रहा है। कारोबारियों का कहना है कि शादी की डिमांड को पूरा करने के लिए ज्वैलर्स खरीदारी कर रहे हैं।

सोने की कीमतों में फिर लौटी चमक

  • सिंगापुर में सोना 0.82 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1212.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
  • चांदी 1.13 फीसदी की भारी उछाल के साथ 16.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
  • सोमवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 150 रुपए की तेजी दर्ज
  • तेजी के बाद भाव क्रमश: 29,650 और 29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • सोमवार को सोने में 150 रुपए की तेजी दर्ज की गई।
  • गिन्नी बिना किसी बदलाव के 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

तस्वीरों में देखिए सोने से जुड़े फैक्ट्स

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

चांदी में भी 100 रुपए की तेजी

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 100 रुपए महंगी हुई।
  • इसकी वजह से चांदी तैयार की कीमत 41,400 रुपए प्रति किलो हुई।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 50 रुपए की तेजी के साथ 41,270 रुपए प्रति किलो पर बंद हुए।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा