1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में आज आई 100 रुपए की गिरावट, भाव एक बार फि‍र 31,000 से नीचे फि‍सला

सोने में आज आई 100 रुपए की गिरावट, भाव एक बार फि‍र 31,000 से नीचे फि‍सला

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 15, 2017 04:39 pm IST,  Updated : Sep 15, 2017 04:39 pm IST

सोने को लेकर वैश्विक रुझान कमजोर बने रहने और घरेलू बाजार में स्‍थानीय ज्‍वैलर्स व रिटेलर्स की कमजोर मांग की वजह से आज सोने में गिरावट आई।

सोने में आज आई 100 रुपए की गिरावट, भाव एक बार फि‍र 31,000 से नीचे फि‍सला- India TV Hindi
सोने में आज आई 100 रुपए की गिरावट, भाव एक बार फि‍र 31,000 से नीचे फि‍सला

नई दिल्‍ली। सोने को लेकर वैश्विक रुझान कमजोर बने रहने और घरेलू बाजार में स्‍थानीय ज्‍वैलर्स व रिटेलर्स की कमजोर मांग की वजह से आज सोने में गिरावट आई। सोना 100 रुपए टूटकर एक बार फि‍र 31,000 रुपए से नीचे आ गया। शुक्रवार को सोने का नया भाव 30,900 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। इंडस्ट्रियल यूनिट्स से सीमित मांग निकलने से, हालांकि चांदी में इसके उलट 100 रुपए की तेजी रही और इसका भाव 41,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

कारोबारियों का कहना है कि कमजोर वैश्विक रुख के अलावा मौजूदा स्‍तरों पर स्‍थानीय ज्‍वैलर्स और रिटेलर्स की मांग कमजोर पड़ने से सोने की कीमतों पर दबाव बना है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.20 प्रतिशत घटकर 1326.30 डॉलर प्र‍ति औंस रह गया।

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 100-100 रुपए घटने के बाद क्रमश: 30,900 रुपए और 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। कल के कारोबार में सोने की कीमतों में 650 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि, गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

दूसरी ओर चांदी तैयार का भाव 100 रुपए की तेजी के साथ 41,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 190 रुपए की तेजी के साथ 41,120 रुपए प्रति किलोग्राम बोला गया। चांदी सिक्‍कों का भाव पूर्व स्‍तर 74,000 रुपए खरीद और 75,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा