1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार दूसरे दिन सोने में आई तेजी, भाव 150 रुपए बढ़कर हआ 29,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

लगातार दूसरे दिन सोने में आई तेजी, भाव 150 रुपए बढ़कर हआ 29,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 17, 2017 04:50 pm IST,  Updated : Feb 17, 2017 04:55 pm IST

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने में तेजी आई। स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमत 150 रुपए उछलकर 29,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई।

लगातार दूसरे दिन सोने में आई तेजी, भाव 150 रुपए बढ़कर हआ 29,850 रुपए प्रति 10 ग्राम- India TV Hindi
लगातार दूसरे दिन सोने में आई तेजी, भाव 150 रुपए बढ़कर हआ 29,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्‍ली। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने में तेजी आई। वैश्विक बाजारों में तेजी और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमत 150 रुपए उछलकर 29,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी की कीमतें भी 200 रुपए की तेजी के साथ 43,400 रुपए प्रति किलो हो गईं।

बाजार जानकारों का कहना है कि,

वैश्विक रुख मजबूत होने और घरेलू बाजार में शादी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से पीली धातु की कीमतों में मजबूती आई है।

वैश्विक स्‍तर पर भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

  • न्‍यूयॉर्क में सोना 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 1238.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
  • चांदी भी 0.61 प्रतिशत उछलकर 18.06 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
  • राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 150 रुपए की तेजी आई।
  • इसके बाद भाव क्रमश: 29,850 रुपए और 29,700 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए।
  • इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमतों में 75 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी।
  • हालांकि, गिन्‍नी का भाव बिना किसी परिवर्तन के 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

सोने की तर्ज पर ही चांदी की कीमतों में भी उछाल

  • चांदी तैयार का भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 43,400 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

तस्‍वीरों में देखिए सोने से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

  • साप्‍ताहिक डिलीवर का भाव 160 रुपए की तेजी के साथ 42,860 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • चांदी सिक्‍कों में भी 1000 रुपए का उछला आया और इसका प्रति सैकड़ा खरीद भाव 73,000 और बिक्री भाव 74,000 रुपए रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा