1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना दो दिन में 400 रुपए हुआ सस्ता, चांदी सुस्ती के साथ बंद

सोना दो दिन में 400 रुपए हुआ सस्ता, चांदी सुस्ती के साथ बंद

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 25, 2017 04:05 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 04:05 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए टूटकर 29,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोमवार को सोने में 350 रुपए की जोरदार गिरावट देखने को मिली थी।

सोना दो दिन में 400 रुपए हुआ सस्ता, चांदी सुस्ती के साथ बंद- India TV Hindi
सोना दो दिन में 400 रुपए हुआ सस्ता, चांदी सुस्ती के साथ बंद

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर विदेशी संकेत के अलावा घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी में कमी के कारण सोने में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। सिंगापुर में सोना 0.44 फीसदी गिरकर 1,270.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

चांदी तैयार की कीमत बिना बदलाव के 41,600 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। वहीं चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 10 रुपए चढ़कर 40,950 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी के सिक्के स्थिरता के साथ लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा