1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, भाव घटकर रह गया अब 30,500 रुपए प्र‍ति दस ग्राम

कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, भाव घटकर रह गया अब 30,500 रुपए प्र‍ति दस ग्राम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 28, 2017 04:41 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 04:41 pm IST

विदेशों में कमजोर रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की मांग घटने के कारण आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 50 रुपए घटकर 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई।

कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, भाव घटकर रह गया अब 30,500 रुपए प्र‍ति दस ग्राम- India TV Hindi
कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, भाव घटकर रह गया अब 30,500 रुपए प्र‍ति दस ग्राम

नई दिल्‍ली। विदेशों में कमजोर रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की ओर से मांग घटने के कारण आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 50 रुपए घटकर 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। चांदी में भी सोने जैसा ट्रेंड रहा और औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से खरीद कम होने से इसका भाव 200 रुपए घटकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में कमजोर रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स और रिटेलर्स की घटी मांग की वजह से सोने की कीमतों पर दबाव बना है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.16 प्रतिशत टूटकर 1291.90 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी 0.38 प्रतिशत टूटकर 16.95 डॉलर प्रति औंस रह गई।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50-50 रुपए टूटकर क्रमश: 30,500 रुपए और 30,350 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। कल के कारोबार में सोने में 100 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा।

चांदी हाजिर का भाव 200 रुपए टूटकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया और साप्‍ताहिक आधारित आपूर्ति का भाव 190 रुपए टूटकर 39,140 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों की कीमत 74,000 रुपए लिवाल और 75,000 रुपए बिकवाल प्र‍ति सैकड़ा पर स्थिर रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा