1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर मांग से सोने में थमी तीन दिन से आ रही तेजी, 50 रुपए घटकर भाव हुआ 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम

कमजोर मांग से सोने में थमी तीन दिन से आ रही तेजी, 50 रुपए घटकर भाव हुआ 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 06, 2017 04:04 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 04:05 pm IST

सोने में पिछले लगातार 3 कारोबारी सत्रों से आ रही तेजी बुधवार को थम गई। कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से सोना 50 रुपए घटकर 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

कमजोर मांग से सोने में थमी तीन दिन से आ रही तेजी, 50 रुपए घटकर भाव हुआ 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम- India TV Hindi
कमजोर मांग से सोने में थमी तीन दिन से आ रही तेजी, 50 रुपए घटकर भाव हुआ 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्‍ली। सोने में पिछले लगातार 3 कारोबारी सत्रों से आ रही तेजी बुधवार को थम गई। कमजोर वैश्विक संकेतों और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की घटी मांग की वजह से आज सर्राफा बाजार में सोने में 50 रुपए की गिरावट आई। इसका नया भाव 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चांदी ने एक बार फि‍र 42,000 का स्‍तर छू लिया। चांदी में यह तेजी औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की मांग बढ़ने से आई है।

कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वैलर्स के साथ ही साथ रिटेलर्स की इस ऊंचे स्‍तर से मांग घटने से सोने की कीमतों पर दबाव बना है। वैश्विक स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.19 प्रतिशत घटकर 1336.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50-50 रुपए घटकर क्रमश: 30,550 रुपए और 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। इससे पहले के तीन कारोबारी सत्रों में सोने का भाव 550 रुपए बढ़ा था। हालांकि, गिन्‍नी का भाव 24,600 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा।

चांदी तैयार का भाव 300 रुपए बढ़कर 42,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 940 रुपए की तेजी के साथ 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्‍कों में कारोबार अपने पूर्वस्‍तर 74,000 रुपए खरीद और 75,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा पर हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा