1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना पहुंचा दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर, कीमतों में आई 160 रुपए की उछाल

सोना पहुंचा दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर, कीमतों में आई 160 रुपए की उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 20, 2016 07:18 pm IST,  Updated : Oct 20, 2016 07:18 pm IST

मजबूत ग्लोबल संकेत और घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स की लगातार लिवाली के कारण सोने (Gold) में तीसरे दिन भी तेजी रही। आज सोने में 160 रुपए की तेजी आई।

Gold पहुंचा दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर, कीमतों में आई 160 रुपए की उछाल- India TV Hindi
Gold पहुंचा दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर, कीमतों में आई 160 रुपए की उछाल

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेत और घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स की लगातार लिवाली के कारण सोने (Gold) में तीसरे दिन भी तेजी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में Gold की कीमत 160 रूपए की तेजी के साथ 30,540 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं इंडस्ट्री की ओर से मांग बढ़ने के कारण चांदी के भाव भी 150 रूपए की तेजी के साथ 42,700 रूपए प्रति किग्रा पर बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी ब्याज दर में क्रमवार ढंग से बढ़ोतरी के अनुमानों के बीच डॉलर के कमजोर होने और बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ने से वैश्विक बाजारों में सोना अपने दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल के कारोबार में सोने का भाव 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,268.90 डॉलर प्रति औंस हो गए। जबकि चांदी का भाव 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.65 डॉलर प्रति औंस हो गया।

सोने-चांदी के कारोबार पर एक नजर

  • दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 160 रुपए हुआ महंगा।
  • तेजी के साथ कीमत क्रमश: 30,540 रुपए और 30,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।
  • अक्टूबर के बाद सोने का उच्चतम स्तर
  • गिन्नी 100 रुपए की उछाल के साथ 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद।
  • चांदी तैयार 150 रुपए की तेजी के साथ 42,700 रुपए प्रति किग्रा।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 110 रुपए की गिरावट के साथ 42,270 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा