1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. अक्टूबर में सोने का आयात हुआ दोगुना, 3.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

अक्टूबर में सोने का आयात हुआ दोगुना, 3.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 16, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Nov 16, 2016 04:19 pm IST

लगातार आठ महीने तक गिरावट के बाद सोने का आयात अक्टूबर में दोगुना होकर 3.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। त्योहारी मांग की वजह से सोने के आयात में बढ़ोतरी हुई।

अक्टूबर में सोने का आयात हुआ दोगुना, 3.5 अरब डॉलर पर पहुंचा- India TV Hindi
अक्टूबर में सोने का आयात हुआ दोगुना, 3.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली। लगातार आठ महीने तक गिरावट के बाद सोने का आयात अक्टूबर में दोगुना होकर 3.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। त्योहारी मांग की वजह से सोने के आयात में बढ़ोतरी हुई।

आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले साल अक्टूबर में सोने का आयात 1.67 अरब डॉलर रहा था। इस साल फरवरी से सितंबर तक सोने के आयात में लगातार गिरावट आई है। सोने का आयात बढ़ने से अक्तूबर में व्यापार घाटा बढ़कर 10.16 अरब डॉलर पर पहंच गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 9.69 अरब डॉलर था।

नियम सख्त होने के डर से सोना खरीद रहे हैं ज्वैलर्स

500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद सोने के आयात पर सख्ती की संभावना है। इसी को देखते हुए ज्वैलर्स बड़े पैमाने पर सोना आयात कर रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का खरीदार है। हर साल करीब 1000 टन सोना आयात होता है जिसमें से करीब एक तिहाई का भुगतान ब्लैकमनी से किया जाता है।

पुराना नोट ज्वैलर्स के लिए बना सोना

पुराना नोट ज्वैलर्स के लिए सोना बन गया है। 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद ज्वैलर्स की बिक्री में 290 फीसदी की उछाल देखने को मिली है। केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के एक सर्वेक्षण के अनुसार 7 नवंबर को सोने की बिक्री 50 किलो थी जो कि 8 से 10 नवंबर के बीच बढ़कर 195 किलो प्रति दिन पहुंच गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा