1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने के भाव में आई तेजी, दिल्ली में भाव 60 रुपए बढ़कर 30,510 रुपए हुआ

सोने के भाव में आई तेजी, दिल्ली में भाव 60 रुपए बढ़कर 30,510 रुपए हुआ

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 24, 2017 04:03 pm IST,  Updated : Oct 24, 2017 04:03 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 60 रुपए बढ़कर 30,510 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गया है।

सोने के भाव में आई तेजी, दिल्ली में भाव 60 रुपए बढ़कर 30,510 रुपए हुआ- India TV Hindi
सोने के भाव में आई तेजी, दिल्ली में भाव 60 रुपए बढ़कर 30,510 रुपए हुआ

नई दिल्ली। दिवाली के बाद सोने की कीमतों में 3 दिन तक आई एकतरफा गिरावट के बाद आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 60 रुपए बढ़कर 30,510 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गया है। इससे पहले पिछले 3 कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमतों में 550 रुपए तक की गिरावट आ चुकी थी।

कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव बढ़ने की वजह से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,282 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी करेंसी डॉलर में आई नरमी की वजह से सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है

मंगलवार को सोने की तर्ज पर चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 100 रुपए बढ़कर 41,000 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया है। हालांकि चांदी के सिक्कों का भाव स्थिर है, सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में खरीदारी के लिए सिक्कों का दाम 74,000 रुपए और बिकवाली के लिए 75,000 रुपए प्रति 100 सिक्के दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा