1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोना सुधरा, चांदी चमकी

Gold Rate Today: आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोना सुधरा, चांदी चमकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 16, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 03:37 pm IST

Gold Rate Today: मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए सुधरकर 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं, सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी भी 35 रुपए चढ़कर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

Gold price recovers on Monday - India TV Hindi
Gold price recovers on Monday 

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए सुधरकर 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं, सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी भी 35 रुपए चढ़कर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। बाजारसूत्रों ने कहा कि चीन के जीडीपी आंकड़ों में गिरावट से एशियाई शेयरों में दबाव और डॉलर में कमजोरी से वैश्विक बाजार में सोना सात महीने के निम्नतम स्तर से ऊपर चढ़ा। 

इसके अलावा, स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से भी सोने को समर्थन मिला। वैश्विक स्तर पर, सोना 0.15 प्रतिशत बढ़कर 1,242.80 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी 0.16 प्रतिशत चढ़कर 15.81 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में , 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 60-60 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,150 रुपए और 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।

पिछले पांच कारोबारी सत्र में सोना 560 रुपए लुढ़का। हालांकि , आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए प्रति इकाई पर ही टिकी रही। चांदी हाजिर 35 रुपए बढ़कर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 120 रुपए बढ़कर 39,165 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश : 74,000 और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा