1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर ग्लोबल संकेत से 30 हजार के नीचे फिसला सोना, चांदी में 100 रुपए की गिरावट

कमजोर ग्लोबल संकेत से 30 हजार के नीचे फिसला सोना, चांदी में 100 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 24, 2017 04:33 pm IST,  Updated : Apr 24, 2017 04:33 pm IST

कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की मांग में कमी के कारण सोना 350 रुपए टूटकर 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी में 100 रुपए की गिरावट।

कमजोर मांग से 30 हजार के नीचे फिसला सोना, चांदी की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
कमजोर मांग से 30 हजार के नीचे फिसला सोना, चांदी की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले दिन सर्राफा बाजार में सोना 30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया। कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की मांग में कमी के कारण सोना 350 रुपए टूटकर 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं इंडस्ट्रीयल और सिक्का बनाने वालों की मांग में गिरावट से चांदी 100 रुपए गिरकर 41,600 रुपए प्रति किलो रह गई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति चुनाव में पहला दौर के मतदान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमतों में 7 हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शेयर बाजार में आई तेजी के कारण सोने में बिकवाली देखने को मिल रही है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की मांग घटी है।

सोने में 7 हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट  

सिंगापुर में सोना 1.5 फीसदी टूटकर 1265.51 डॉलर प्रति औंस रह गया जो कि 2 मार्ट के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 350 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद सोने का भाव क्रमश: 29,650 और 29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। इससे पहले शनिवार को सोना में 200 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं गिन्नी के भाव 100 रुपए टूटकर 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

चांदी में 100 रुपए की गिरावट

चांदी तैयार की कीमत 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,600 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। वहीं चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 330 रुपए टूटकर 40,940 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी के सिक्के 1,000 रुपए गिरकर लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा