1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना हुआ 300 रुपए सस्‍ता, चांदी में आई 1400 रुपए की गिरावट

Gold Rate Today: सोना हुआ 300 रुपए सस्‍ता, चांदी में आई 1400 रुपए की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 09, 2019 04:10 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 04:10 pm IST

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 1506 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी कमजोरी के साथ 18.05 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Gold prices drop Rs 300; silver tumbles Rs 1,400- India TV Hindi
Gold prices drop Rs 300; silver tumbles Rs 1,400 Image Source : GOLD PRICES DROP RS 300;

नई दिल्‍ली। मांग कमजोर होने और मजबूत रुपए की वजह से सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 300 रुपए घटकर 39,225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्‍यूरिटीज के मुताबिक चांदी भी कमजोर मांग का शिकार हुई और इसका भाव 1400 टूटकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया।

एचडीएफसी सिक्‍यूरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा‍ कि हाजिर बाजार में 24 कैरेट (99.9 प्रतिशत शुद्धता) का दाम भौतिक मांग न होने और डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने से दिल्‍ली में 300 रुपए टूट गया।  

उन्‍होंने कहा कि सोने की ऊंची कीमतों की वजह से हाजिर बाजार में अभी तक त्‍योहारी मांग आना शुरू नहीं हुई है। चीन के नरम रुख और यूएस फेडरल द्वारा ब्‍याज दरों में कटौती करने की संभावना से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 71.58 के स्‍तर पर पहुंच गया।

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर, न्‍यूयॉर्क में सोना 1506 डॉलर प्रति औंस के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी कमजोरी के साथ 18.05 डॉलर प्रति औंस पर थी।

पटेल ने कहा कि यूएस फेडरल रिजर्व की ब्‍याज दरों को लेकर स्‍पष्‍टता और अमेरिका-चीन के बीच व्‍यापार वार्ता के आगे बढ़ने की स्थिति में निकट भविष्‍य में सोने की कीमतों में सुधार आने की संभावना है। शनिवार को सोने का भाव 39,525 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी का भाव 49,900 रुपए प्रति किलोग्राम था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा