1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 7 दिन में 1200 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 3570 रुपए की गिरावट

7 दिन में 1200 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 3570 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 07, 2016 07:44 pm IST,  Updated : Oct 07, 2016 07:46 pm IST

Gold के भाव 170 टूटकर 30,320 रू प्रति दस ग्राम पर आ गए। दूसरी ओर इंडस्ट्रीयल और सिक्का बनाने वालों की डिमांड सुस्त पड़ने से चांदी 920 रूपए की गिरावट के साथ

Loses Shine: 7 दिन में 1200 रुपए सस्ता हुआ Gold, चांदी की कीमतों में 3570 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
Loses Shine: 7 दिन में 1200 रुपए सस्ता हुआ Gold, चांदी की कीमतों में 3570 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। ग्लोबल बाजारों में गिरावट और ज्वैलर्स की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने (Gold) की कीमतों गिरावट का रूख जारी रहा। आज Gold के भाव 170 रूपए टूटकर 30,320 रू प्रति दस ग्राम पर आ गए। दूसरी ओर इंडस्ट्रीयल और सिक्का बनाने वालों की डिमांड सुस्त पड़ने से चांदी 920 रूपए की गिरावट के साथ 41,920 रूपए प्रति किलो पर बंद हुई। बीते 7 दिन की बात करें तो सोने की कीमतों में 1205 रुपए की गिरावट आ चुकी है। वहीं चांदी 3570 रुपए सस्ती हो चुकी है।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में गिरावट के कारण घरेलू बाजार पर असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की अटकलों के कारण Gold दो साल में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रहा है। ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से डॉलर को मजबूती मिल रही है और सुरक्षित निवेश के लिए मांग घट रही है। इन सबके अलावा घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की मांग भी सुस्त पड़ी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

  • सिंगापुर में सोने के भाव 0.06 प्रति गिरकर 1254.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।
  • सोने का भाव सात जून के बाद के निचले स्तर आ गए हैं।
  • चांदी के भाव 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.27 डॉलर प्रति औंस रह गए ।

7 दिन में 1200 रुपए सस्ता हुआ सोना

  • बीते सात दिनों में सोने की कीमतों में 1205 रुपए की गिारवट दर्ज।
  • 30 सितंबर को 31,525 रुपए पर बंद हुआ था सोना।
  • दिल्ली सर्राफा बाजार में आज कीमत 30,320 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • 7 चांदी में 3570 रुपए सस्ती हुई चांदी
  • पिछले शुक्रवार को 45,500 रुपए था भाव, जो घटकर 41,930 रुपए रह गया।

Coca Cola, Pepsi समेत इन Cold Drinks में पाए गए जहरीले तत्‍व

pepsi coke

COKEIndiaTV Paisa

pepsi-1IndiaTV Paisa

7upIndiaTV Paisa

heaviIndiaTV Paisa

dewIndiaTV Paisa

सर्राफा बाजार में आज के कारोबार पर एक नजर

  • दिल्ली में 99.9 और 99.5 शुद्धता वाले सोने में 170 रूपए गिरावट।
  • गिरावट के साथ भाव क्रमश: 30,320 रूपए और 30,170 रूपए प्रति दस ग्राम रह गए।
  • गिन्नी के बिना किसी बदलाव के 24,400 रू प्रति आठ ग्राम पर स्थिर।।
  • चांदी तैयार के भाव 920 रूपए की गिरावट के साथ 41930 रूपए पर बंद।
  • चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 970 रूपए टूटकर 51,575 रूपए प्रति किलो।
  • चांदी सिक्का के भाव 2000 रूपए की गिरावट के साथ 71,000:72,000 रूपए प्रति सैंकड़ा बंद हुए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा