1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. त्योहारी सीजन से पहले सोना एक महीने के रिकॉर्ड हाई पर, चांदी की कीमतों में भी आया उछाल

त्योहारी सीजन से पहले सोना एक महीने के रिकॉर्ड हाई पर, चांदी की कीमतों में भी आया उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 27, 2018 05:55 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 05:55 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लगातार लिवाली से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 100 रुपए बढ़कर 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today

नई दिल्ली कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लगातार लिवाली से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 100 रुपए बढ़कर 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यह एक महीने से अधिक का उच्चतम स्तर है। त्योहारी सीजन के मद्देनजर कारोबारियों ने जमकर कीमती धातु की खरीदारी की। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 50 रुपए बढ़कर 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के मद्देनजर स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से सोने में मजबूती रही। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कीमती धातु में कमजोर ने तेजी को सीमित करने का प्रयास किया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में, सोना 0.07 प्रतिशत गिरकर 1,204.40 डॉलर प्रति औंस रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 100-100 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 31,000 रुपए और 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले 17 जुलाई को सोना इस स्तर पर था। पिछले दो दिन में सोना 280 रुपए उछला। हालांकि, सीमित सौदे के बीच आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए प्रति इकाई के स्तर पर ही टिकी रही।

वहीं, चांदी हाजिर 50 रुपए मजबूत होकर 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 150 रुपए बढ़कर 37,150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 72,000 और 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर ही रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा