1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सर्राफा कारोबारियों की मांग से सोने-चांदी में आई मामूली तेजी, खरीदने का अभी भी है बढि़या मौका

Gold rate today: सर्राफा कारोबारियों की मांग से सोने-चांदी में आई मामूली तेजी, खरीदने का अभी भी है बढि़या मौका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 24, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Aug 24, 2018 03:50 pm IST

सकारात्मक वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 30 रुपए की बढ़त के साथ 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। सकारात्मक वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 30 रुपए की बढ़त के साथ 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 50 रुपए की बढ़त के साथ 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों के मजबूत रुख के बीच मौजूदा त्योहारी सीजन के लिए स्थानीय जौहरियों की छिटपुट लिवाली से मुख्य रूप से सोने की कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.30 प्रतिशत बढ़कर 1,188.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और चांदी 0.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 14.57 डॉलर प्रति औंस रही।  

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 30-30 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 30,650 रुपए और 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। कल के कारोबार में सोना 30 रुपए टूटा था। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव हालांकि 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। 

सोने की तर्ज पर चांदी हाजिर भी 50 रुपए सुधरकर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम रही। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव हालांकि 130 रुपए टूटकर 36,620 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा तथा बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा