1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 170 रुपए बढ़कर सोना हुआ 30,420 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी ने भी किया 38,000 का आंकड़ा पार

Gold rate today: 170 रुपए बढ़कर सोना हुआ 30,420 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी ने भी किया 38,000 का आंकड़ा पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 20, 2018 04:31 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 04:31 pm IST

सकारात्मक वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 170 रुपए की बढ़त के साथ 30,420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold price today- India TV Hindi
gold price today Image Source : GOLD PRICE TODAY

नई दिल्‍ली। सकारात्मक वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 170 रुपए की बढ़त के साथ 30,420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 100 रुपए की बढ़त के साथ 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मुद्दों को लेकर तनाव कम होने पर मजबूत वैश्विक रुख से बहुमूल्य धातुओं में सुधार देखा गया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.24 प्रतिशत बढ़कर 1,187.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 14.78 डॉलर प्रति औंस रही। इसके अलावा आगामी त्योहारी सीजन से पहले स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से भी बहुमूल्य धातुओं में तेजी रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 170-170 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 30,420 रुपए और 30,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। गिन्नी का भाव हालांकि, 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहा।  

सोने की तर्ज पर चांदी हाजिर भी 100 रुपए की बढ़त के साथ 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी 20 रुपए की बढ़त के साथ 36,960 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का लिवाली 72,000 रुपए, बिकवाली 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा