1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारत की रेटिंग सुधरने का सोने पर हुआ उल्‍टा असर, भाव 75 रुपए घटकर रह गया 30,450 रुपए

भारत की रेटिंग सुधरने का सोने पर हुआ उल्‍टा असर, भाव 75 रुपए घटकर रह गया 30,450 रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 17, 2017 04:02 pm IST,  Updated : Nov 17, 2017 04:02 pm IST

मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग में सुधार करने का सोने पर उल्‍टा असर हुआ। बाद शेयर बाजारों में आई तेजी के आगे सोने की चमक फीकी पड़ गई।

भारत की रेटिंग सुधरने का सोने पर हुआ उल्‍टा असर, भाव 75 रुपए घटकर रह गया 30,450 रुपए- India TV Hindi
भारत की रेटिंग सुधरने का सोने पर हुआ उल्‍टा असर, भाव 75 रुपए घटकर रह गया 30,450 रुपए

नई दिल्‍ली। मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग में सुधार करने का सोने पर उल्‍टा असर हुआ। बाद शेयर बाजारों में आई तेजी के आगे सोने की चमक फीकी पड़ गई। स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की घटी मांग की वजह से आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए घटकर 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि वैश्विक बाजारों में आज सोने के प्रति रुख सकारात्‍मक रहा। वहीं दूसरी और औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 100 रुपए कमजोर होकर 40,550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले दो दिनों में सोना कुल मिलाकर 175 रुपए कमजोर हो चुका है।

कारोबारियों का कहना है कि स्‍थानीय ज्‍वैलर्स और रिटेलर्स की मांग कमजोर पड़ने से सोने की कीमतों पर दबाव आया है, लेकिन विदेशों में सकारात्‍मक रुख ने इस गिरावट को सीमित कर दिया। सिंगापुर में सोना 0.27 प्रतिशत तेज होकर 1281.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.06 डॉलर प्रति औंस रही।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश: 30,450 रुपए और 30,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। कल के कारोबार में सोने में 100 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा।

चांदी हाजिर का भाव 100 रुपए टूटकर 40,550 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्‍ताहिक डिलीवरी का भाव 60 रुपए टूटकर 39,590 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों का भाव लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा