1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: चांदी 590 रुपए फिसली, सोने में आई मामूली बढ़त

Gold Rate Today: चांदी 590 रुपए फिसली, सोने में आई मामूली बढ़त

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 06:19 pm IST

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू बाजार में सुस्त लिवाली से कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा।

Gold prices up marginally; silver tumbles by Rs 590 per kg- India TV Hindi
Gold prices up marginally; silver tumbles by Rs 590 per kg Image Source : GOLD PRICES UP MARGINALLY

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना मामूली 15 रुपए बढ़कर 35,795 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं, चांदी 590 रुपए का गोता लगाकर 41,530 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू बाजार में सुस्त लिवाली से कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा।

वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में सोना 1,407 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी गिरकर 16.12 डॉलर प्रति औंस रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के भविष्य में ब्याज दर में कटौती को लेकर स्पष्ट संकेत नहीं देने के बाद सोना में बिकवाली का दौर रहा। फेडरल रिजर्व ने बुधवार को नीतिगत ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 2.0-2.25 प्रतिशत कर दिया। एक दशक से ज्यादा समय में पहली बार फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में कटौती की है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का सोना 15-15 रुपए बढ़कर क्रमश: 35,795 रुपए और 35,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,500 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।

वहीं, चांदी हाजिर 590 रुपए फिसलकर 41,530 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी चांदी 864 रुपए लुढ़ककर 40,570 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 1,000-1,000 रुपए गिरकर क्रमश: 84,000 रुपए और 85,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा