1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना हुआ 29050 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी फि‍र पहुंची 38,000 रुपए पर

सोना हुआ 29050 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी फि‍र पहुंची 38,000 रुपए पर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 13, 2017 05:09 pm IST,  Updated : Jul 13, 2017 05:09 pm IST

सर्राफा बाजार में मजबूत वैश्विक रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की लगातार खरीदारी से सोना 160 रुपए की तेजी के साथ 29050 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

अमेरिकी फेडेरल रिजर्व के बयान से चमका सोना, 29050 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ भाव- India TV Hindi
अमेरिकी फेडेरल रिजर्व के बयान से चमका सोना, 29050 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ भाव

नई दिल्‍ली। अमेरिकी फेडेरल रिजर्व द्वारा भविष्‍य में ब्‍याज दरों पर क्रमिक दृष्टिकोण के साथ विचार करने के बयान के बाद सोने में चमक लौट आई। आज सोना एक बार फि‍र 29,000 रुपए के स्‍तर को पार कर गया। गुरुवार को सर्राफा बाजार में मजबूत वैश्विक रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की लगातार खरीदारी से सोना 160 रुपए की तेजी के साथ 29050 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी में भी सोने की तरह तेजी रही और इसने भी 38,000 का स्‍तर दोबारा पार कर लिया। इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्‍का निर्माताओं की अच्‍छी मांग से चांदी में तेजी रही।

बुधवार को फेडेरल रिजर्व की चेयरमैन जेनेट येलेन ने संकेत दिया कि भविष्‍य में ब्‍याज दरों को बढ़ाने के लिए क्रमिक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा, जिससे डॉलर में कमजोरी आई और कीमती धातुओं की चमक बढ़ गई। वैश्विक स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.12 प्रतिशत बढ़कर 1221.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। कारोबारियों के मुताबिक घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की लगातार खरीदारी से भी सोने की कीमतों को मजबूती मिली है।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 160-160 रुपए की तेजी आई और इनका भाव क्रमश: 29050 रुपए और 28,900 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। इससे पहले बुधवार को सोने के भाव में 110 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत बना रहा।

सोने की तरह ही आज चांदी तैयार का भाव भी 100 रुपए मजबूत होकर 38,000 रुपए प्रति किलो हो गया। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 160 रुपए उछलकर 37,000 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्‍कों का भाव भी 1000 रुपए बढ़कर 71,000 रुपए खरीद और 72,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा