1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ग्लोबल संकेत के कारण सोने में रिकवरी, कीमतों में 100 रुपए की उछाल

ग्लोबल संकेत के कारण सोने में रिकवरी, कीमतों में 100 रुपए की उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 23, 2017 02:59 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 02:59 pm IST

बुधवार की जोरदार गिरावट के बाज आज सोने की कीमतों में रिकवरी देखने को मिली। ग्लोबल पॉजिटिव संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी से कीमतों में तेजी आई है।

ग्लोबल संकेत के कारण सोने में रिकवरी, कीमतों में 100 रुपए की उछाल- India TV Hindi
ग्लोबल संकेत के कारण सोने में रिकवरी, कीमतों में 100 रुपए की उछाल

नई दिल्ली। बुधवार की जोरदार गिरावट के बाज आज सोने की कीमतों में रिकवरी देखने को मिली। ग्लोबल पॉजिटिव संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी से कीमतों में तेजी आई है। दिल्ली र्राफा बाजार में सोना 100 रुपए की उछाल के साथ 29,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी की कीमतें भी 100 रुपए सुधरी है। चांदी 43,200 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार करती नजर आई।

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक मजबूत ग्लोबल संकेत के साथ घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की खरीदारी से सोने की कीमतों को सहारा मिल रहा है। उन्होंने ने बताया कि वेडिंग सीजन जारी है ऐसे में सोने में बड़ी गिरावट की संभावना बेहद कम है।

सोने की कीमतों में लौटी रिकवरी

  • न्यूयॉर्क में बुधवार को सोने में 0.15 फीसदी की उछाल दर्ज की गई।
  • कॉमैक्स पर सोना 1237.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद
  • चांदी की कीमतों में भी 0.28 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
  • विदेशी बाजार में चांदी 17.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
  • दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 10 रुपए की तेजी।
  • इसके बाद भाव क्रमश: 29,850 और 29,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
  • इससे पहले बुधवार को सोने में 200 रुपए की तेजी गिरावट दर्ज की गई थी।
  • गिन्नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।

चांदी में मिला-जुला कारोबार

  • चांदी तैयार का भाव 100 रुपए चढ़कर 43,100 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • साप्‍ताहिक डिलेवरी का भाव 65 रुपए टूटकर 42,590 रुपए प्रति किलो रहा।
  • चांदी सिक्‍कों का भाव बिना बदलाव के खरीद 73,000 और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा