1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. GST से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, 10 ग्राम गोल्‍ड के लिए चुकाने होंगे 29,300 रुपए

GST से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, 10 ग्राम गोल्‍ड के लिए चुकाने होंगे 29,300 रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 29, 2017 06:00 pm IST,  Updated : Jun 29, 2017 06:00 pm IST

GST लागू होने से पहले ही सोने-चांदी में तेजी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को सोना लगातार तीसरे दिन 50 रुपए बढ़कर 29,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

GST से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, 10 ग्राम गोल्‍ड के लिए चुकाने होंगे 29,300 रुपए- India TV Hindi
GST से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, 10 ग्राम गोल्‍ड के लिए चुकाने होंगे 29,300 रुपए

नई दिल्‍ली। 30 जून रात 12 बजे देश में GST लागू होने जा रहा है और उससे पहले ही सोने-चांदी में तेजी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को सोना लगातार तीसरे दिन 50 रुपए महंगा हो गया। इसका नया भाव 29,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। वैश्विक बाजारों में सकारात्‍मक रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की लगातार खरीद की वजह से सोने में तेजी बनी हुई है। सोने की तरह ही चांदी भी आज 400 रुपए की तेजी के साथ 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई। चांदी में भी इं‍डस्ट्रियल यूनिट और सिक्‍का निर्माताओं की मांग में सुधार देखा जा रहा है।

बाजार जानकारों के मुताबिक वैश्विक रुख सकारात्‍मक रहने और डॉलर की कमजोरी की वजह से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सिंगापुर में आज सोना 0.23 प्रतिशत उछलकर 1252.17 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी भी 0.46 प्रतिशत बढ़कर 16.88 डॉलर प्रति औंस बताई गई। इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की लगातार खरीद की वजह से भी कीमतों को बढ़ावा मिल रहा है।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50-50 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,300 रुपए और 29,150 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। पिछले दो दिनों में सोने के भाव में 150 रुपए की वृद्धि हुई है। हालांकि, गिन्‍नी का भाव बिना किसी परिवर्तन के 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

चांदी तैयार का भाव भी 400 रुपए की तेजी के साथ 39,500 रुपए प्रति किलो और साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 140 रुपए उछलकर 38,875 रुपए प्रति किलो हो गया। दूसरी ओर, चांदी सिक्‍कों में सीमित कारोबार की वजह से भाव 72,000 रुपए खरीद और 73,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा